- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
इंदौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता जांचने के लिये सीरो सर्वे की तैयारियां प्रारंभ
प्रथम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न
इंदौर. कोरोना के संबंध में इंदौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता जांचने के लिये सीरो सर्वे की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसी सिलसिले में आज संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिंदल द्वारा दिया गया।
बताया गया कि राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में इंदौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता की जांच के लिये सीरो सर्वे कराया जायेगा। इसके लिये संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में विस्तृत कार्ययोजना बन रहीं है।
सीरो सर्वे भारत सरकार की गाइड लाइन और दिशा-निर्देशों के आधार पर होगा। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि इंदौर में सीरो सर्वे के लिये कीट प्राप्त हो गई है। सर्वे के लिये टीम गठन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सीरो सर्वे भारत सरकार की गाइड लाइन और दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही शुरू किया जायेगा। गाइड लाइन के अनुसार सर्वे का मापदण्ड और क्षेत्र चयन की कार्यवाही की जायेगी। टीमों की ट्रेनिंग प्रोग्राम भी शुरू हो चुके है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सीरो सर्वे शुरू किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि वर्तमान में अनलॉक हुई स्थिति में कोविड-19 से सुरक्षा संबधी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जायेगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति उदासीनता बरतने वालों के ख़िलाफ़ कार्यवाही की जायेगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड- 19 के प्रोटोकॉल का पालन करने वाली जनता के प्रति आभार जताते हुए सभी से आगे भी सजगता और जागरूकता रखने की अपील भी की है।


