- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंदौर के गुलावट लोटस वेली का होगा सौन्दर्यीकरण
पर्यटकों के लिए जुटाई जायेंगी पार्किंग सहित अन्य मुलभूत सुविधाएं
इंदौर. इंदौर जिले के देपालपुर विकासखंड में स्थित गुलावट लोटस वेली का और अधिक सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। यहां पर्यटकों के लिए पार्किंग सहित अन्य जरुरी सुविधाएं जुटाई जायेंगी। मुलभूत सुविधाओं का विकास होगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य प्रारंभ किये जायेंगे। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
यह जानकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहन सक्सेना ने दी। उन्होंने इंदौर जिले में विकसित हो रहे गुलावट लोटस वेली का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के मद्देनजर पेयजल, शौचालय, पार्किंग सहित अन्य मुलभूत सुविधाओं और अन्य जरुरी विकास कार्यों के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गुलावट में इस तरह की सुविधाएं विकसित की जाये, जिससे की पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्हें हर जरुरी सुविधाएं मिले। यहां अधिक से अधिक पर्यटक आयें ऐसी व्यवस्था की जाये। यह पर्यटन का प्रमुख केन्द्र बने। उन्होंने कहा कि महिला और पुरषों के लिए सार्वजनिक सुविधा घर शीघ्र बनायें। पार्किंग और अन्य सुविधाओं के विकास की योजना भी बनाई जाये।
स्टॉपडेम का होगा गहरीकरण
देपालपुर विकासखंड के ग्राम कालासूरा में मनरेगा में निर्मित स्टॉपडेम का निरीक्षण किया। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए गहरीकरण के निर्देश दिए। ग्राम के किसान के खेत मे मनरेगा में विकसित अमरूद के पौधे के बगीचे को भी देखा। किसान ने फल विक्रय भी प्रारंभ कर दिया है।
निर्देश दिये गये की इस योजना के अंतर्गत इस तरह की योजना में अन्य किसानों को भी लाभान्वित किया जाये। पँचायत भवन की रूफ हार्वेस्टिंग मरम्मत के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि शाला परिसर में पोषण वाटिका का विकास करे।
बच्चों को भी बागवानी कार्य मे शामिल करें। मध्यान्ह भोजन के लिए एमडीएम समूह को सब्ज़ी उत्पादन के लिए इंटरक्रॉपिंग के साथ करवाये। ग्राम की शाला परिसर की बाउंड्री वाल की पेंटिंग, खेल मैदान का विकास करें।
वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त प्लास्टिक से बनेगे स्टॉपडेम के गेट्स
उन्होंने ग्राम सलेमपुर और ग्राम बदीपुरा का भ्रमण भी किया। उन्होंने कहा कि पुराने स्टॉपडेम की मरम्मत तत्काल करवायें। नगर निगम की वेस्ट मैनेजमेंट से प्राप्त प्लास्टिक से स्टॉपडेम के गेट्स का नवाचार करें। अभी लोहे के गेट से समस्या होती है और चोरी होने की आशंका रहती है।
यह प्रयोग अन्य संरचनाओं में भी किया जा सकता है। ग्राम रंगवासा में मनरेगा अंतर्गत आजीविका समूह के लिए निर्माणाधीन नर्सरी का निरीक्षण किया। उक्त समूह सदस्यों को इंदौर शहर की निजी नर्सरी में आधुनिक गार्डनिंग के लिए पौधे तैयार करने के लिए प्रशिक्षण दिलवाये जाने की व्यवस्था की जायेगी। निजी नर्सरी समूह से उत्पादित पौधे क्रय भी करेंगे। समूह को मार्केटिंग की समस्या नही होगी।
सेप्टिक टैंक के वेस्ट वाटर का ट्रीटमेंट कर बागवानी के लिए तैयार किया जायेगा पानी
ग्राम पंचायत कालीबिल्लोद के सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के सेग्रेगेशन शेड का भी निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत को गीले कचरे के लिए अलग सुविधा विकसित करने को कहा। ड्राई वेस्ट को भी प्रोसेस करने के लिए निर्देश दिए गये।
वाटर ऐड संस्था द्वारा निर्माणाधीन मल-जल शोधन सयंत्र का भी निरीक्षण किया गया। यह संयत्र एक माह में प्रारंभ होगा। जिसमें 7 ग्राम पंचायत के 15 हजार परिवार के सेप्टिक टैंक के वेस्ट वाटर का ट्रीटमेंट कर बागवानी के लिए उपयोगी बनाया जाएगा।
श्री सक्सेना ने ग्राम सगदौड में निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया गया। गौशाला के लिए चारागाह विकास और फलोद्यान विकास के कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए गए। कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री एस.के. सोलंकी, परियोजना अधिकारी श्री अनिल पवार, जनपद सीईओ श्री राजू मेडा, आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री आनंद शर्मा भी साथ में थे।


