- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
किक 2 की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, जैकलीन फर्नांडीज को मिला एक परफ़ेक्ट बर्थडे गिफ्ट!
खूबसूरत अदाकारा जैकलीन फर्नांडीज को ढ़ेर सारा प्यार और शुभकामनाएं मिल रहीं है क्योंकि आज अभिनेत्री का जन्मदिन है। फैंस से ले कर इंडस्ट्री के दोस्तों तक, हर कोई बॉलीवुड की सनशाइन गर्ल को जन्मदिवस की बधाई दे रहा है, वही इन सबके बीच, वर्धा नाडियाडवाला ने अभिनेत्री को एक स्पेशल गिफ़्ट दिया है।
वर्धा ने सोशल मीडिया पर किक के को-स्टार सलमान खान और निर्देशक/निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ जैकलीन की एक तस्वीर साझा की है और लिखते है,”And Here’s your Bday Present @jacquelineF143 this morning at 4am #sajidnadiadwala locked #Kick2 Script”
वर्धा ने पुष्टि कर दी है कि ‘किक’ की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है।
वही, बर्थडे गर्ल जैकलीन ने अपना जन्मदिन अपने प्रशंसकों के साथ मनाया और उनके साथ एक वर्चुअल फैन मीटिंग का भी आयोजन किया गया था।


