- रैम्प के अंतर्गत गारमेंट टेक्नोलॉजी एक्सपो बेंगलुरु में मध्यप्रदेश के 29 एमएसएमई होंगे शामिल
- आईओसीआई-सीएचएल हॉस्पिटल 114 में स्पेशल कार्डियक वर्कशॉप का आयोजन किया गया
- It’s melody, family and Prem all over again...Yeh Prem Mol Liya title track out now by Rajshri Productions and Himesh Reshammiya Melodies
- हार्ट मेले में 1000+ लोगों ने सीखा दिल बचाने का तरीका, विशेषज्ञों ने दी CPR की ट्रेनिंग
- छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को ‘यूनियन सृजन’ गृह पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार
प्रणति राय प्रकाश ने अपने प्रशंसकों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक रहने का संदेश दिया
हर साल, भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री पारंपरिक रूप से कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाता हैं, हर कोई इस शुभ अवसर पर अपने प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं देता है।
उनमें से कुछ ‘दही-हांडी’ को भी तोड़ते हैं। यह एक प्रमुख अनुष्ठान है जो जन्माष्टमी के उत्सव का पर्याय है। लॉकडाउन के चलते त्योहारों और उत्सवों को मनाना मुश्किल हो गया है।
जन्माष्टमी पर प्रणति राय प्रकाश ने अपने दिन की शुरुआत बहुत अधिक सकारात्मकता के साथ की, अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों को बधाई देते हुए कहा, “जन्माष्टमी के इस शुभ दिन पर, मैंने कृष्णा पर ध्यान के साथ अपने दिन की शुरुआत की। यह अच्छी ऊर्जा और शांति लाता है। मैं इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देती हूं। जन्माष्टमी के दिन सभी के कल्याण के लिए सकारात्मक कदम उठाने का वादा करें जैसा कि भगवान कृष्ण किया करते थे। “
वेब सीरीज “मैनफोडगंज की बिन्नी” से प्यार प्राप्त करने के बाद, प्रणति राय प्रकाश को बहुत जल्द पंजाबी संगीत वीडियो “तेनु गबरू पसंद करदा” में भाविन भानुशाली के साथ नज़र आएँगी।


