- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रणति राय प्रकाश ने आर्मी बैकग्राउंड से होने के मूल्यों की व्याख्या कीं
स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है और साथ ही पूरे देश में ध्वजारोहण, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन होता है। लेकिन इस साल का जश्न कोरोनोवायरस महामारी के चलते हर बार की तरह नहीं होगा।
लव आज कल की अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने अपने प्रशंसकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, और कहा, “स्वतंत्रता दिवस एक स्वतंत्र देश में रहने के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता एक ऐसी भावना है जिसकी कोई भी तुलना नहीं है।
सभी बहादुर जवानो का धन्यवाद, जिनके कारण हमें यह आजादी वाली अनुभूति नसीब हुई। मैं प्रतिज्ञा लेती हूँ कि, मैं अपने देश की पृष्ठभूमि से सीखे गए मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ करुँगी । सभी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद! “
प्रणति राय प्रकाश जल्द ही पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘तेनु गबरू पासंद करदा’ में दिखाई देंगी और अपनी आगामी ऑल्ट बालाजी वेब सीरीज़ “कार्टेल” की शूटिंग शुरू करेंगी ।


