- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
खनिज अधिकारी के पास मिली करोड़ो की संपत्ति
लोकायुक्त पुलिस ने मारा छापा
इंदौर. इंदौर की लोकायुक्त पुलिस के द्वारा आज सुबह से एक खनन अधिकारी के विरुद्ध की इंदौर और भोपाल में छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान करोडों रुपये की आय से अधिक अर्जित चल-अचल संपत्ति प्रारम्भिक जांच में सामने आई है. छापे में करोड़ों की संपत्ति मिली है.
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को खनन अधिकारी प्रदीप खन्ना के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी. वर्तमान में श्योपुर में पदस्थ प्रदीप खन्ना के इंदौर, भोपाल स्थित ठिकानों पर सर्च कार्यवाही शुरू की गई. इंदौर और भोपाल स्थित आवासों पर छापे की कार्रवाई सुबह इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल लोकायुक्त पुलिस के सहयोग से की.
प्रदीप खन्ना के आधिपत्य से अब तक इंदौर में माउंटबर्ग कॉलोनी, नायता मुंडला, बायपास रोड पर नवनिर्मित तीन मंजिल भवन, इंदौर के इसी नवनिर्मित मकान के बाजू में एक 1500 वर्ग फीट का भूखंड, इंदौर में पटेल नगर स्थित पटेल-टावर में एक फ्लैट जिसका उपयोग प्रदीप खन्ना के परिवारजनों द्वारा किया जा रहा है.
इसी क्रम में भोपाल में गौतम नगर में एक मकान, 2 फोरव्हीलर वाहन तथा 2 टूव्हीलर वाहन के अलावा 9 लाख से अधिक की नकदी, 13 लाख के स्वर्ण आभूषण तथा एक लाख के रजत आभूषण एवं 6 बैंक अकाउंट संबंधी दस्तावेज सामने आए है.
विदेश यात्रा की, बच्चे की शिक्षा पर 40 लाख व्यय किए
जानकारी के अनुसार वर्ष 2001 में खनिज अधिकारी के पद पर पदोन्नति होने के बाद प्रदीप खन्ना ने अपने बच्चों की प्रदेश के बाहर उच्च शिक्षा में करीब 40 लाख रुपए का व्यय किए है. साथ ही विदेश यात्रा की प्रारंभिक जानकारी भी मिली है.
उल्लेखनीय है कि प्रदीप खन्ना वर्ष 2015 से 2020 तक इंदौर में जिला खनिज अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे हैं. 2 महीनें पहले ही शासन द्वारा प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया गया है.


