- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पीएनबी ने 1.25 करोड़ रूपये की दुर्घटना बीमा योजना के लिए एससीसीएल से किया करार
योजना में 2.50 करोड़ रूपये तक पूर्ण स्थाई अपंगता कवर और परिवार की संपूर्ण सुरक्षा की पेशकश
नई दिल्ली, 17 जून 2025: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के साथ व्यापक पीएनबी वेतन बचत योजना शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें एससीसीएल कर्मचारियों के लिए 1.25 करोड़ रुपये के बढ़े हुए दुर्घटना बीमा कवरेज की सुविधा उपलब्ध है।
इस करार पर हस्ताक्षर हैदराबाद में पीएनबी एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्र व दोनो संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया जो कोयला खदान श्रमिकों व उनके परिवारों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है।
पेश की गईं विस्तृत कवरेज सुविधाएँ :
पीएनबी वेतन बचत योजना अभूतपूर्व कवरेज प्रदान करती है, जिसमें शामिल हैं:
● व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा: 1.25 करोड़ रुपये तक
● हवाई दुर्घटना बीमा: 2.50 करोड़ रुपये तक
● टर्म लाइफ इंश्योरेंस: 10 लाख रुपये तक
● अस्पताल कैश बेनिफिट: प्रति वर्ष 60,000 रुपये तक
● स्थायी पूर्ण विकलांगता कवर: 1.25 करोड़ रुपये तक
परिवार केंद्रित लाभ:
यह योजना कर्मचारियों के परिवारों को व्यापक सहायता प्रदान करती है:
● पारिवारिक बैंकिंग लाभ: पति/पत्नी और 2 बच्चों तक के लिए जीरो-बैलेंस खाते, प्रत्येक को 5 लाख रूपये का पीएआई (मृत्यु) कवरेज खाताधारक की कुल बीमित राशि के भीतर।
● उच्च शिक्षा कवरेज: दो आश्रित बच्चों (25 वर्ष तक की आयु) के लिए कॉलेज और उच्च अध्ययन के लिए 5 लाख रूपये तक, तीन साल तक के लिए उपलब्ध।
● बेटियों के विवाह के लिए कवरेज: दो बेटियों (18-25 वर्ष की आयु) के विवाह के लिए 10 लाख रूपये प्रत्येक को
● आपातकालीन सहायता: जिसमें एम्बुलेंस शुल्क (10,000 रूपये), अंतिम संस्कार व्यय (10,000 रूपये), आपातकालीन चिकित्सा व्यय (25,000 रूपये), और एयर एम्बुलेंस कवरेज (1 लाख रूपये) शामिल हैं।
अतिरिक्त बैंकिंग लाभ:
एससीसीएल कर्मी प्रीमियम बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे जिसमें शामिल है:
● फ्री डेबिट कार्ड 10 लाख रूपये के अतिरिक्त पीएआई कवरेज के साथ
● फ्री क्रेडिट कार्ड, चेक बुक और लॉकर किराये में छूट
● रिटेल ऋण पर ब्याज, डाक्यूमेंटेशन और अपफ्रंट शुल्क में छूट
कार्यक्रम में उपस्थित पीएनबी एमडी एवं सीईओ, श्री अशोक चंद्र ने कहा “एससीसीएल के साथ यह समझौता अन्य क्षेत्रों के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेगा। यह विशेष तौर पर तैयार की गयी योजना एससीसीएल कर्मचारियों के लिए अब लागू हो रही है, और हम जल्द ही अन्य उद्योगों को भी इसी तरह की व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कर्मचारी इन विशेष पेशकशों के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी पीएनबी शाखा में जाकर अथवा बैंक के समर्पित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।


