- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
DrOnApp हेल्थ और मैनकाइंड फार्मा मिलकर टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में जागरुकता फैलाएंगे
यह ऐप एम-साइट लिंक या पेशेंट ऐप के जरिए अपॉइंटमेंट बुक करने वाले मरीजों के लिए एक वर्चुअल क्लीनिक है
एप्पल और एन्ड्रॉयड दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है।
दिल्ली. DronApp हेल्थ फार्मास्युटिकल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मैनकाइंड के साथ साझेदारी कर टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में जागरुकता फैलाएगाा । DrOnA (द्रोणा) ऑडियो और वीडियो दोनों माध्यमों से अपने परिचित डॉक्टरों के साथ रोगियों को जोड़ने के लिए एक समर्पित वर्चुअल-परामर्श मंच है। यह आईओएस और एंड्रॉइड स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
यह एक सहज और आसान उपयोग वाले इंटरफेस के जरिये उपयोगकर्ता को अनुकूल अनुभव प्रदान करता है। DrOnA और मैनकाइंड के बीच हुई यह साझेदारी आम जनता और व्यापक तौर पर मेडिकल प्रैक्टिशनर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। क्योंकि डिजिटल की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव दिख रहा है और लोग तेजी से टेलीमेडिसिन को न केवल अपनी सुरक्षा के लिए अपना रहे हैं, बल्कि इससे उनके समय और यात्रा की लागत को लेकर भी बचत होगी।
Dr on App का सॉफ्ट लॉन्च करीब ढाई महीने पहले किया गया था और इसके प्लेटफॉर्म पर 10,000 से भी ज्यादा डॉक्टर हैं। यह एप्लिकेशन एक वास्तविक क्लीनिक का वर्चुअल रूप है । यह डॉक्टरों को क्लीनिक में और ऑनलाइन दोनों तरह के अपॉइंटमेंट को प्रबंधित करने की सुविधा ता है।
किसी भी अन्य मंच की तरह, परामर्श शुल्क डॉक्टर द्वारा निर्धारित किया जाता है। मरीजों को केवल 7.5% का सुविधा शुल्क का भुगतान करना पड़ता है, जो अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम ही है। इसके अलावा, भुगतानों को अगले दिन निपटाया जाता है ताकि डॉक्टरों को उनकी संबंधित फीस की सुरक्षा दी जा सके।
श्री राजीव जुनेजा, सीईओ, मैनकाइंड फार्मा, ने कहा: “कोविड -19 ने ज्यादार क्षेत्रों को बाधित किया है, जिससे मानव व्यवहार में बुनियादी बदलाव आया है। वर्चुअल मीटिंग अब न्यू नॉर्मल बन गई हैं। ऐसे में DrOnApp न केवल सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखते हुए सभी को सुरक्षित रखेगा, बल्कि सुदूर क्षेत्रों में सभी सामाजिक-आर्थिक परिस्थिति वाले लोगों को गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपल्ब्ध कराने के लिए एक शानदार अवसर भी पैदा करता है।”


