- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
‘हीट्स फास्ट, मेक इट लास्ट’ कैंपेन में तेज हीटिंग, लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतर ग्राहक अनुभव पर जोर
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2026: भारत के प्रमुख घरेलू उपकरण ब्रांडों में से एक केनस्टार ने बॉलीवुड जोड़ी राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ अपना नया वॉटर हीटर कैंपेन ‘हीट्स फास्ट, मेक इट लास्ट’ (Heats Fast, Make It Last) लॉन्च किया है। अपनेपन, हल्के-फुल्के मजाक और रोजमर्रा के जाने-पहचाने पलों से सजा यह कैंपेन तेज हीटिंग, लंबे समय तक टिके रहने वाले प्रदर्शन और ग्राहकों को परेशानी मुक्त अनुभव देने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को सामने लाता है।
कैंपेन की खासियत राजकुमार राव और पत्रलेखा की असल जिंदगी की केमिस्ट्री है। टीवी विज्ञापन में दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक के जरिए केनस्टार वॉटर हीटर की खूबियां दिखाई गई हैं। उनकी सहज बातचीत से पता चलता है कि बेहतर हीटिंग टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और टिकाऊ प्रदर्शन के साथ केनस्टार रोजमर्रा के कामों को कैसे ज्यादा आरामदायक बनाता है।
कैंपेन का मुख्य संदेश ‘हीट्स फास्ट, मेक इट लास्ट’ पानी को जल्दी गर्म करने के वादे से आगे जाता है। इसमें टिकाऊ और भरोसेमंद प्रोडक्ट्स पर ब्रांड का जोर दिखता है, जिनके साथ पूरा सर्विस सपोर्ट मिलता है। जिस तरह अपनापन और देखभाल रिश्तों को मजबूत करते हैं, उसी तरह केनस्टार भारतीय परिवारों को लंबे समय तक आराम और निश्चिंतता का अनुभव देना चाहता है।
इस कैंपेन पर केनस्टार के सीईओ सुनील जैन ने कहा, “आज के ग्राहक घरेलू उपकरणों में अच्छे कामकाज से कहीं ज्यादा चाहते हैं। वे ऐसे प्रोडक्ट्स पसंद करते हैं, जो सुविधा, भरोसेमंद प्रदर्शन और लंबे समय तक उपयोगिता के साथ आकर्षक डिजाइन भी दें और घर की खूबसूरती बढ़ाएं। केनस्टार में हम मानते हैं कि नई तकनीक देने के बाद भी हमारी जिम्मेदारी बनी रहती है। समय पर इंस्टॉलेशन और पक्की आफ्टर-सेल्स सर्विस के जरिए ग्राहकों को बिना रुकावट वाला अनुभव देना भी उसी का हिस्सा है। “राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ हमारा नया कैंपेन इसी भरोसे और प्रतिबद्धता को सहज और दिलचस्प अंदाज में सामने लाता है। वॉटर हीटर की बड़ी रेंज और सात साल तक की वारंटी के साथ हमारी कोशिश है कि हर घर ज्यादा आरामदायक बने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हो।”
वॉटर हीटर सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए केनस्टार अलग-अलग पसंद और घरेलू जरूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट्स का बड़ा पोर्टफोलियो पेश करता है। इसमें Storage Water Heater, Instant Water Heater, Gas Water Heater और Immersion Rod Water Heater शामिल हैं। ये अलग-अलग आकार के बाथरूम, परिवार के आकार और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।
चुनिंदा मॉडलों में स्वर्लहीट टेक्नोलॉजी, 7-लेवल सेफ्टी शील्ड और हाई-डेंसिटी पीयूएफ इंसुलेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये ज्यादा मात्रा में गर्म पानी देने, लंबे समय तक गर्माहट बनाए रखने, बिजली की बचत और प्रोडक्ट की उम्र बढ़ाने में मदद करती हैं। कुछ मॉडलों में 5-स्टार बीईई रेटिंग, 8-बार प्रेशर कम्पैटिबिलिटी और कई स्तरों की सुरक्षा सुविधाएं भी हैं, जो आधुनिक भारतीय घरों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई हैं।
केनस्टार वॉटर हीटर के लुक को भी नया रूप दे रहा है। इसके लिए वॉटर-फिल्म ट्रांसफर (हाइड्रोग्राफिक्स), इम्पोर्टेड पीसीएम शीट्स, लेजर प्रिंटिंग, मैट फिनिश, क्रोम एक्सेंट और छिपी हुई माउंटिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। कॉम्पैक्ट और स्लिम डिजाइन काम की सुविधा को आधुनिक बाथरूम की सजावट के साथ बखूबी जोड़ते हैं।
वहीं, एक्वालिया वोग रेंज में ग्राहकों को कई रंगों के विकल्प मिलते हैं, ताकि वे अपनी पसंद और बाथरूम के डिजाइन के अनुसार वॉटर हीटर चुन सकें।
प्रोडक्ट की खूबियों के साथ केनस्टार ग्राहकों के खरीदारी के बाद के अनुभव पर भी जोर दे रहा है। कंपनी का मानना है कि वॉटर हीटर की खरीद तभी पूरी होती है, जब वह सही तरीके से इंस्टॉल होकर इस्तेमाल के लिए तैयार हो। इसी वजह से ब्रांड समय पर इंस्टॉलेशन में मदद और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर ध्यान दे रहा है, ताकि खरीदारी से लेकर रोज के इस्तेमाल तक ग्राहकों का अनुभव आसान और सुविधाजनक रहे।
ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए केनस्टार के चुनिंदा वॉटर हीटर मॉडलों पर सात साल तक की वारंटी दी जा रही है। इसके जरिए कंपनी प्रोडक्ट की गुणवत्ता, टिकाऊपन और लंबे समय तक बिना परेशानी चलने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही है। आधुनिक तकनीक और सर्विस के भरोसे को साथ लाकर केनस्टार पानी गर्म करने को ग्राहकों के लिए एक बेफिक्र अनुभव बनाना चाहता है।
नए कैंपेन के जरिए केनस्टार आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के साथ एक भरोसेमंद घरेलू उपकरण ब्रांड के रूप में अपनी पहचान और मजबूत कर रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा की केमिस्ट्री के साथ ब्रांड एक सीधा वादा दोहरा रहा है: ऐसे वॉटर हीटर, जो पानी जल्दी गर्म करें, लंबे समय तक आराम दें, देखने में अच्छे लगें और रोजमर्रा की जिंदगी आसान बनाएं।


