- द पार्क इंदौर में पूर्वांचल फूड फेस्टिवल का आयोजन
- Shagun Sharma’s Next Big Move: Hoonur Talent Set to Headline Colors show ‘Queen’
- देश के परमवीर वीर अब्दुल हमीद की साहस और बलिदान से भरी कहानी अब सिनेमा के पर्दे पर
- इस त्योहारी मौसम में इन सेलिब्रिटी ज्वेलरी ब्रांड्स पर जरूर रखें नजर
- Celebrity-Backed Jewellery Brands to Add to Your Festive Wishlist
इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस से रवाना हुए 240 यात्री
शहर से शुरू हुई ट्रेनों की आवाजाही
इंदौर से रविवार को ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई। रविवार सुबह 9.40 बजे पहले जबलपुर से 128 यात्रियों को लेकर ट्रेन इंदौर पहुंची। इसके बाद शाम 7.30 बजे वही ट्रेन इंदौर से जबलपुर जाने के लिए रवाना हुई।

करीब 6 महीने बाद ट्रेन की सुविधा शुरू होने से कुछ लोग अपना बैग लेकर सफर पर निकले । ट्रेन के जाने का समय तो शाम 7.30 बजे का था, लेकिन 6 बजे के पहले ही लोग स्टेशन पर पहुंच गए थे। इस बार लोगों ने परिजन को स्टेशन के बाहर से ही बाय किया। करीब 2000 सीटों वाली यह ट्रेन इधर से भी खाली-खाली ही दौड़ी। जानकारी अनुसार ट्रेन में 240 लोग सवार थे।


