- आरंभ गरबा महोत्सव 2026: इंदौर की सांस्कृतिक धरोहरों का भव्य उत्सव
- Hindi Zee 5 Unveils Trailer of Jio Studios, Fresh Lime Films and MA+TH Entertainment Networks’ Sumo Didi, A powerful story of grit, resilience, and breaking Stereotypes!
- Bollywood Actors Show Ways to Paint the Town Red this Navratri
- Karan D Kapadia Delves into the Mind of Hunkkaar: The Roar: The show acts as a small catalyst for change
- अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव
इंदौर में 279 नए कोरोना पॉजीटिव मिले, तीन मौत
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 279 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा 14870 हो गया. तीन मौत के साथ मरने वालों की संख्या 421 हो गई.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1954 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 1666 निगेटिव और 279 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 9 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके साथ पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 14870 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 233471 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 14870 पॉजीटिव निकले. इनमें से 421 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 92 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 10231 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 4218 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 5 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 6226 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


