- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
84 वर्षीय लक्ष्मीनारायण एवं 80 वर्षीय पार्वती बाई ने भी कोरोना को हरा कर मिसाल पेश की
इंडेक्स अस्पताल में मरीज़ों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी, 57 मरीज़ों को स्वस्थ उपचार के पश्चात डिस्चार्ज किया
इंदौर. सोमवार सुबह की पहली किरण इंडेक्स अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के लिये खुशनुमा अहसास ले कर आई जहाँ भर्ती कुल 57 मरीज़ों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना संक्रमित मरीज़ डरे हुए थे पर इंडेक्स में उन्हें बेहतर माहौल,उचित इलाज एवं सकारात्मक ऊर्जा मिली जिस से वह कोरोना को हराने में सफल रहे।
इस सफलता का श्रेय इंडेक्स मेडिकल अस्पताल के एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव के अनुसार उनकी टीम नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर मौर्या, एसोसिएट मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कोऑर्डिनेटर डॉ दीप्ति सिंह हाडा, डॉ मनीष गुप्ता, डॉ.राजेंद्र सिंह, नर्सिंग डायरेक्टर असलम खान, नितिन कोथवाल, डॉक्टर्स को जाता है।
बुजुर्ग को उम्मीद नही थी कि कोरोना से जीत पाएंगे
84 वर्षीय लक्ष्मीनारायण जी ने अपना अनुभव सांझा किया जिसमें उन्होंने बताया इंडेक्स में भर्ती होने से पहले मुझे बचने की उम्मीद नही थी लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्टाफ ने परिवार की तरह मेरा ध्यान रखा मुझे हर जरूरी सुविधाएं दी गयी जिसके फलस्वरूप मैं आज कोरोना को हरा पाया और खुशी खुशी अपने घर लौट रहा हु।
डिस्चार्ज हुए सभी मरीज़ों ने अस्पताल एवं स्टाफ का धन्यवाद दिया। बच्चों के चेहरे पर कोरोना से जीतने की खुशी साफ झलक रही थी अस्पताल प्रबंधन ने स्वस्थ हुए मरीज़ों का तालियों के साथ स्वागत किया एवं उनका हौसला बढ़ाया।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने बताया कि आज स्वस्थ हुए सभी मरीज़ों को मैं शुभकामनाएं देना चाहता हु की वो इस गंभीर बिमारी का सामना कर पाए एवं उसे हरा पाए लेकिन यह कार्य हमारे डॉक्टर्स और उनकी टीम के बिना संभव नही हो सकता था सफलता का पूरा श्रेय अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों उनकी टीम एवं नर्सिंग स्टाफ को जाता है।
इंडेक्स हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेण्टर के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा सभी स्वस्थ हुए मरीज़ों को मेरी ओर से शुभकामनाएं देना चाहता हूं साथ ही सभी से मेरा निवेदन है कि भविष्य में भी वह इस गंभीर बीमारी से लड़ने के लिये सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें सामाजिक दूरी का ध्यान रखें व मास्क पहन कर ही घर से निकले जिससे हम खुद को व परिवार को कोरोना से बचा सकें।
कोरोना को परास्त कर 78 मरीज हुए डिस्चार्ज
इंदौर में बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं और अन्य इंतजामों के फलस्वरुप कोरोना के इलाज के बेहतर परिणाम मिल रहे है। इसके फलस्वरूप आज अरविंदो अस्पताल से 78 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों में अधिकांश इंदौर के है।
इनके अलावा झाबुआ, धार, देवास, बडवानी, हरदा, खरगोन छतरपुर, आगर-मालवा आदि जिलों के मरीज भी शामिल है। डिस्चार्ज हुए मरीजों ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुये डाक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ आदि को धन्यवाद दिया और शासन-प्रशासन का भी आभार माना।
डिस्चार्ज हुये मरीजों ने अस्पताल से विजयी भाव से विदाई ली। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें स्वस्थ जीवन और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी। इंदौर में शासकीय तथा अशासकीय अस्पतालों में इलाज के लिये किये गये बेहतर इंतजाम के परिणाम मिल रहे हैं। दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट रहे हैं।


