- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
पंजाब के इंजीनियरों ने इंदौर से सीखी स्मार्ट मीटरिंग
वीडियो कान्फ्रैंस से ली विस्तृत जानकारी
इंदौर। शहर के रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटर की सफलता का राज जानने के लिए पंजाब भी आगे आया है। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन पटियाला के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को इंदौर के इंजीनियरों से स्मार्ट मीटर प्रणाली की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
मप्रपक्षेविविकं द्वारा इंदौर शहर में स्मार्ट मीटर योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है। इंदौर से विभिन्न राज्य एवं बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर की जानकारी ले रहे है। सोमवार की दोपहर पटियाला पंजाब से चीफ इंजीनियर श्री गुरुदेव सिंह नेगी, सुप्रीडेंट इंजीनियर श्री चरणजीत सिंह हजूरिया, परचेज आफिसर श्री अभिराज सिंह रंधावा व श्री अमरिंदर सिंह ने इंदौर की स्मार्ट मीटर योजना की बारीकियां जानी।
वीडियो कान्फ्रैंस से हुई इस प्रक्रिया में इंदौर में दो साल से हुए स्मार्ट मीटर के कामकाज की जानकारी सुप्रीडेंट इंजीनियर श्री डीएस चौहान, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नवीन गुप्ता ने दी। इंदौर के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर के टेंडर में सबसे अत्याधुनिक तकनीक से बने मीटरों का चयन किया गया था।
इसके बाद सर्वे ,मीटरों की स्थापना, नेटवर्क, चौबीसों घंटे बिजली उपयोग के डाटा को देखना, चोरी रोकने के लिए कारगर प्रबंध करना, मीटर में यदि कोई गड़बड़ी करता है, तो उसके संकेत प्राप्त करना, कंज्यूमर इंडेक्सिंग करना आदि कार्य सबसे अच्छे हुए है। प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने नालेज शेयरिंग की इस प्रक्रिया को कंपनी के लिए गर्व की बात निरूपित किया है।
स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर श्री एसआर बमनके ने बताया कि इंदौर की तरह ही सितंबर अंत से रतलाम व अक्टूबर से खरगोन, महू, देवास, उज्जैन में रेडियो फ्रिक्वैंसी स्मार्ट मीटरों की स्थापना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। ये पांचों शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे, इसके लिए प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर के निर्देशन में विभागीय कार्रवाई व मानिटरिंग सघन रूप से चल रही है।


