- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अरविंद के ब्रांड ‘एरो’ के एम्बेसडर बने ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ‘ऑन टाॅप ऑफ द वर्ल्ड’ विद एरो
मुंबई. अरविंद फैशस लिमिटेड के अमेरिकी मेंसवियर ब्रांड एरो ने आज फैशन आइकन और सुपरस्टार ऋतिक रोळन को ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर शामिल करने और इस अभिनेता से संबंधित अपने अभियान ‘ऑन टाॅप ऑफ द वर्ल्ड’ की घोषणा की। यह घोषणा ब्रांड की शहर में बड़ी विस्तार योजनाओं और 25 नए ‘न्यूयार्क’ स्टाइल वाले फैशन स्टोरों के शभारंभ से पहले की है।
एरो के ब्रांड एम्बेसडर ऋतिक रोशन ने कहा, ‘मैं स्टाइल को किसी के व्यक्तित्व के विकास के लिए महत्वपूर्ण समझता हूं। एरो के साथ मेरी उपस्थिति के लिए ब्रांड की पहचान बढ़ेगी। वर्श 1851 से फैशन ट्रेंड के लिए इसकी अनुकूलनशलता और दशकों के उपभोक्ता विश्वास ने मुझे एरो के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।’

ब्रांड आगामी फेस्टिव सीजन में 20 नए स्टोर खोल रहा है। अरविंद में पीवीएच ब्रांडों (टाॅमी हिलफिगर, कैल्विन एवं एरो) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शैलेष चतुर्वेदी ने कहा, ‘इस मजबूत केम्पेन के साथ एरो ब्रांड को और अधिक आकर्षक बनाने पर ध्यान केंद्रित कर हम बड़े मेट्रो शहरों में विकास के बड़े अवसर देख रहे हैं। ऋतिक की करीब 8 करोड़ लोगों तक सोशल मीडिया पहुंच है जिससे मांग बढ़ेगी और हमारे ग्राहक रीमाॅडल्ड स्टोरों पर आने को उत्साहित होंगे और इससे एक खास आर्ट डेको लुक के साथ आकर्शक न्यूयाॅर्क स्पिरिट को बढ़ावा मिलेगा।’
एरो केम्पेन को डब्ल्यूवाईपी क्रिएटिव्स द्वारा तैयार और प्रमुख डायरेक्टर एवं फोटोग्राफर तेजल पटनी द्वारा षाॅट किया गया है। यह ‘ऑन टाॅप ऑफ द वर्ल्ड’ केम्पेन न्यूयाॅर्क के राॅकफेलर प्लाजा में 1930 के फोटोग्राफ से प्रेरित है। न्यूयाॅर्क की यह प्रतिष्ठित तस्वीर दुनिया में शीर्ष पर होने की अपनी स्थिति को दर्शाती है। इसमें जमीन से ऊपर निर्माण बीम पर एक साथ बैठे और खा रहे निर्माण श्रमिकों की ब्लैक एवं व्हाइट इमेज है, जबकि न्यूयाॅर्क को बैकग्राउंड में तैयार किया गया है। यह हर तरीके में सांस्कृतिक और प्रतीकात्मक है। बेहद महत्वपूर्ण यह है कि इसमें न्यूयाॅर्क के आकाश को दिखाया गया है और दुनिया के शीर्ष पर होने का अहसास कराया गया है।
वर्श 1851 से, एरो प्रीमियम एलीगेंट फैषन का अग्रणी रहा है और अब अपने तीन खास कलेक्षन के साथ, वह लगातार एरो के ग्राहकों की तेजी से बढ़ रहीं जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है। इन तीन कलेक्षन में शामिल हैं – ‘इंटरेस्टिंग फाॅर्मल्स’ रेंज, जो काॅरपोरेट के लिए अनुकूल है, एक स्टाइलिश और साथ ही आरामदायक वर्कवियर लाइन -‘एरो स्पोर्ट’ और ‘एरो न्यू याॅर्क’ लाइन में कूल यंग फैशन।
‘ऑन टाॅप ऑफ द वर्ल्ड’ केम्पेन में ऋतिक रोशन को सितंबर 2020 के मध्य से सभी प्रमुख प्रिंट और डिजिटल प्लेटफाॅर्मों पर पेष किया जाएगा और ब्रांड एरो के लिए आकर्षक फेस्टिव सीजन के लिए आधार तैयार किया जाएगा।


