- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
काम पर भरोसा तो नौकरी और खुद पर भरोसा हे तो बिजनेस करे: मेहर
इंदौर! नौकरी और बिजनेस ये दोनों ही किसी भी व्यक्ति के आय के वैधानिक स्त्रोत है । किसी भी व्यक्ति के अमीरी के बीच का फासला है । क्या आपने आज तक दुनिया में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम सुना है जो केवल किसी की नौकरी करके अमीर बना हो? नहीं ना। हाॅ, नौकरी से केवल व्यक्ति अपने और अपने परिवार की जरूरत एवं लिया गया कर्ज तो चूका सकता है किन्तु अमीर नही बन सकता है।
अमेजिंग ट्रेनिंग इन्स्टीट्यूट के फाउन्डर चेयरमैन ब्रेन एवं मेमोरी पाॅवर एक्सपर्ट दिनेश मेहर द्वारा बताया गया कि हमारे देश में अधिकतर व्यक्ति नौकरी करना ज्यादा पंसद करते है उनका मानना है कि यदि हम नौकरी नहीं करेगें तो हमारे परिवार का खर्च कैसे चलेगा? वे उनकी जगह सही भी है यदि घर चलाना है तो नौकरी करना उचित है।
उन व्यक्तियों को अपने काम पर भरोसा खुद से ज्यादा होता है। इसका मतलब ये नही है कि नौकरी करने वाले व्यक्ति अमीर नही बनना चाहते। वे चाहते तो बहुत है किन्तु सही निर्णय लेने में वे देर कर देते है ओर समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है उनको इस बात का पता ही नही चलता है। दूसरी ओर जिन्हें स्वयं पर भरोसा होता है वे बिजनेस करते है क्योंकि बिजनेस ही है जो उनकी आय में निरन्तर वृद्धि कर सकता है।
यहां पर एक बात ओर स्पष्ट करने वाली है केवल बिजनेस करने से ही व्यक्ति अमीर नहीं बनता है उस व्यक्ति को सही बिजनेसमेन वाली आदते भी अपनानी होगी। जैसे – रीड़िंग हेबिट डेवलेप करना, जीवन में सदैव स्वयं को विकसित करना, छोटी-छोटी बचत करना, सही जगह पर निवेश करना, अवसरों का लाभ लेना, सम्पत्ति खरीदना, कर्ज लेकर व्यक्तिगत चीजे ना खरीदना, तन-मन-धन के स्वास्थ्य ध्यान रखना आदि ।


