- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
इंदौर में मारवाड़ी व्यंजनों का स्वाद, द पार्क के ‘एपिसेंटर’ में 14 जून से शुरू होगा फूड फेस्टिवल
इंदौर, 13 जून 2025। कहते हैं किसी संस्कृति को जानना हो तो उस शहर के स्वाद को परखना चाहिए, इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के फूड लवर्स के लिए एक खास आयोजन होने जा रहा है। द पार्क, इंदौर के रेस्टोरेंट ‘एपिसेंटर’ में 14 जून से 22 जून तक नौ दिवसीय मारवाड़ी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य इंदौरवासियों को राजस्थान की पारंपरिक रसोई और सांस्कृतिक स्वाद से रूबरू कराना है। आयोजन के दौरान मेहमानों को 50 से अधिक शुद्ध मारवाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें दाल-बाटी-चूरमा, लाल मास, शाही गट्टे का साक, गुलाब जामुन की सब्ज़ी और मलाई घेवर जैसे स्वादिष्ट व्यंजन शामिल हैं।
इस बारे में द पार्क के एक्ज़ीक्यूटिव शेफ संतोष यादव ने बताया, “आयोजन के मेन्यू में स्टार्टर से लेकर मिठाइयों तक हर श्रेणी में विविधता है। स्टार्टर में संगरी की शामी, मथानिया पनीर टिक्का, मिर्ची वड़ा, प्याज़ की कचौरी, मास का सूला और मछली जैसलमंदी जैसे व्यंजन शामिल किए गए हैं। मुख्य कोर्स में शाही गट्टे का साक, लाल मास, मुर्ग का मोकुल, जोधपुरी पुलाव और दाल कालबेलिया जैसे पारंपरिक राजस्थानी पकवानों को परोसा जाएगा। इसके अलावा, लाइव काउंटर भी आकर्षण का केंद्र होंगे, जहां दाल-बाटी-चूरमा, बाजरे का खिचड़ा, मक्की की रोटी, बेसन चिल्ला और राजस्थानी कढ़ी जैसी पारंपरिक रेसिपीज़ को ताज़ा तैयार कर परोसा जाएगा। मीठे में मलाई घेवर, मावा कचौरी, मोहन थाल और मूंग दाल हलवा जैसे व्यंजन विशेष रूप से शामिल हैं।
द पार्क इंदौर के फूड एंड बेवरेज डायरेक्टर सुदीप कांजीलाल ने इस मौके पर कहा, एपिसेंटर के अनुभवी शेफ्स ने हर डिश को पारंपरिक तरीकों और मूल मसालों के साथ तैयार किया है, ताकि हर स्वाद में ज़ायका बना रहे। फेस्टिवल प्रतिदिन डिनर के दौरान उपलब्ध रहेगा। यह आयोजन केवल खाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह राजस्थान की संस्कृति, स्वाद और परंपरा को एक ही जगह पर महसूस करने का अवसर भी होगा। इंदौर के फूड-लवर्स के लिए यह आयोजन एक ऐसा अनुभव हो सकता है जिसे याद रखा जाएगा।”


