- मुनव्वर फारूकी का रोहित शेट्टी को सलाम, ‘खतरों के खिलाड़ी’ के फिनाले पर बोले ‘लेजेंडरी’
- सांस्कृतिक रंगों की नई उड़ान: ट्रायो सेट ऑफ थ्री आर्ट्स की महफ़िल में सजी कव्वाली, सूफियाना सुर और बॉलीवुड का तड़का
- ‘मंगला गौरी’ के लिए रुक्मिणी वसंत ने पहनी खाकी; फर्स्ट लुक में दिखा उनका बिल्कुल नया अंदाज़
- Shakti Pumps Unveils Next-Generation Patented S4RM Pumps and Advanced Pumping Solutions at IFAT Mumbai 2026
- स्मार्ट सिटी प्लानिंग में जंगलों, कृषि भूमि और आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) को बचाना अनिवार्य: प्रसिद्ध वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर
हितेन की फिल्म कमिटमेंट्स से जुंझ रहे मेकर्स, एपिसोड बैंक की कमी के कारण हैं तनावग्रस्त ?
सुनहरे दिल वाले प्रतिभाशाली कलाकार हितेन तेजवानी एक बड़े अंतराल के बाद टेलीविजन पर अपना कमबैक करने के लिए खुश और रोमांचित हैं। वर्षों से टेलीविजन पर एक आदर्श बेटे और हसबैंड के रूप में अपनी छवि बनाने वाले असाधारण अभिनेता अपनी अद्वितीय ड्रैमेडी शैली में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
किसी भी शो को देखने के लिए कई विशेष कारण होते हैं, लेकिन गुप्ता ब्रदर्स – चार कुवारे फ्रॉम गंगा किनारे देखने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारण है इसके तेजतर्रार, डायनामिक और हैंडसम पुरुष जो हमें उनके मोहल्ले की महिलाओं के बीच के हँसी मज़ाक, नोक-झोक से रूबरू कराएंगे। ये भाई दयालु, आत्मनिर्भर हैं जो पारंपरिक मूल्यों का सम्मान करते हैं। प्रसिद्ध गंगा नदी के तट पर बसीं इन भाइयों की कहानी और उनकी सादगी निश्चित रूप से हमारा दिल जीत लेगी।
हालांकि, गुप्ता हाउस में सबकुछ ठीक नहीं है। इस शो का लॉन्च 5 अक्टूबर यानि की सोमवार को हुआ है, निर्माता हितेन की फिल्म कमिटमेंट के चलते एपिसोड बैंक कम होने के कारण जूंझ रहे हैं। निर्माताओं के करीबी सूत्र ने बताया कि स्टोरी लाइन में बदलाव के कारण पहले शूट किए गए एपीसोड्स को छोड़ दिया गया और इसे फ्रेश एपिसोड्स से बदल दिया गया।
जबकि अभिनेता को लगता है कि वह पूरी यूनिट को वास्तव में अपना अधिक से अधिक समय दे रहे हैं, क्योंकि वे इस शो की रीढ़ की हड्डी हैं साथ ही वह लगभग सभी शॉट्स में जरूरी हैं।
उम्मीद करते हैं कि निर्माता इस स्थिति से निपटने के लिए एक सही रास्ता जरूर ढूंढेंगे और हमेंइस चार भाइयों और उनकी सादगी से एक नया मनोरंजन देंगे।


