- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘मुझे इसका हिस्सा बनना ही था!’: कहना है रणवीर सिंह का, जो अपने रिकॉर्ड लेबल इन्कइन्क के इस साल के अंतिम म्यूजिक वीडियो ‘और करो’ में नजर आ रहे हैं
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह, जो देश में विकसित संगीत प्रतिभाओं का सहयोग एवं समर्थन करने हेतु एक पैशन प्रोजेक्ट- स्वतंत्र म्यूजिक रिकॉर्ड लेबल इन्कइन्क चलाते हैं, ने एक नया म्यूजिक वीडियो ‘और करो’ रिलीज किया है। इस वीडियो में रैप आर्टिस्ट काम भारी तथा स्पिटफायर भी नजर आएंगे। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि रणवीर खुद इस वीडियो में मौज-मस्ती वाले मूड में दिखाई दे रहे हैं, जो गजब का मनोरंजक है।
रणवीर बताते हैं, “इन्कइन्क के पागल लोग इस बार खुद से भी आगे निकल गए हैं- म्यूजिक से लेकर गीत के बोलों और गाने की ताकत का मामला हो या स्टोरी और कैरेक्टराइजेशन की बात हो! ‘और करो’ पागलपन व हुनरमंदी का एक स्कीन धमाका है। इस वीडियो का कॉन्सेप्ट सुनते ही मैंने नवजार से कहा था कि ‘मुझे साइन करो’। मुझे इसका हिस्सा बनना ही था। तो उन लोगों ने उस गड़बड़झाले के ऐन बीच एक शॉट में मुझे एयरड्रॉप करने का तरीका निकाल लिया। फिल्म और म्यूजिक की दुनिया में ही ऐसा होता है कि जहां कोई बंधे-बंधाए नियम नहीं चलते। यह चीज मुझे सहजता का अहसास कराती है और मैं इसे बेहद प्यार करता हूं।“
‘और करो’ इस हकीकत पर व्यंग्यात्मक चुटकी लेता है कि टैलेंट में पैसा लगाने वाली कॉमर्शियल मशीनरी टैलेंट को किस निगाह से देखती है और किस तरह से आगे का दुष्चक्र शुरू हो जाता है। युवा कलाकार के तौर पर काम भारी और स्पिटफायर अपने विचार, अहसास और आंतरिक संघर्ष को व्यक्त करने के लिए म्यूजिक तथा हिप हॉप को अभिव्यक्ति का सबसे ऊंचा माध्यम बनाते हैं।


