- मेकअप, स्किन और नेल आर्टिस्ट्स ने दिखाया हुनर, सस्टेनेबिलिटी फैशन शो रहा आकर्षण
- Triptii Dimri, Priyanka Chopra to Pooja Hegde: Promising Actresses Whose Upcoming Films We Can’t Wait to Watch
- Pooja Hegde Onboarded Jana Nayagan Because It’s Thalapathy Vijay’s Last Theatrical Release - Sources
- आईवीएफ को लेकर झिझक छोड़ें, सही समय पर इलाज से माता-पिता बनने का सपना हो सकता है पूरा: डॉ. पायल जैसवाल
- Badlapur, October to Border 2: 7 Films that Highlight Varun Dhawan’s Range as a Dynamic Actor
रंगाररंग मनमोहक प्रस्तुतियों ने दिल जीत लिया
शक्तिनिकेतन कन्या छात्रावास का ऑनलाईन वार्षिकोत्सव आनंद सरगम…
इन्दौर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा संचालित शक्तिनिकेतन दिव्य जीवन कन्या छात्रावास का तीसवाँ वार्षिक उत्सव धूमधाम से ऑनलाईन सम्पन्न हुआ।
बालिकाओं ने शिव ध्वज लहराए, फ्लाईंग एंजिल, आत्म दीप जगाओ, एक दिन बिक जाएगा, भारत के नौजवान आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर यह प्रदर्शित किया कि हमारे नौजवान सीमाओं पर कितनी कठिन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं।
खिलाड़ी खेलकूद में विजयी होकर देश का नाम रौशन करते हैं। किसान खेतों में कड़ी मेहनत कर हमारे लिए अनाज उत्पादन करते हैं। इसके अलावा अन्य प्रस्तुतियों में लॉकडाउन डायरी, चमत्कारी चश्मा आदि शीर्षकों से ज्ञानवर्धक हास्य नाटिकाएं भी प्रस्तुत की गईं।
इन नाटकों के द्वारा अपने जीवन की वास्तविकता को जानना यह मैसेज दिया। भले ही हमारे देश के लोगों के धर्म अलग-अलग हों किन्तु सभीके दिलों की धड़कन में भारतीयता ही होती है। साथ ही राजयोगा मेडिटेशन पर आधारित रूहानी सैर, स्पीरिचुअल हीरो नामक रोचक प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इन रोचक प्रस्तुतियों को देश के विभिन्न भागों से मिली प्रििर्तक्रया में भरपूर सराहना मिली।
अन्य कार्यक्रम में शान्ति की क्रान्ति विषय पर टॉक शो में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें शान्ति की जीत हुई और क्रोध पराजित हुआ। सोशल मीडिया यूट््यूूब पर ज्ञानशिखर चैनल में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका देश भर में पच्चीस हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाईन आनन्द लिया।
कार्यक्रम के अंत में अपनी शुभकामना देते हुए इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के द्वारा संचालित यह छात्रावास ऐसा अद्वितीय हैं जहा यह बच्चिया अपना आध्यात्मिक और भौतिक दोनों विकास करती हैं एवं सर्व कलाओं में निपुण बनती हैं|नारी शक्ति को सबल बनाने का श्रेष्ठ कार्य यहाँ पर किया जाता है|
शक्ति निकेतन की संचालिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने कहा की यहाँ लघु भारत के दर्शन होते हैं। जहा यह कन्याये अपने शैक्षणिक विकास के साथ साथ चारित्रिक विकास पर भी ध्यान देती है। उज्जैन क्षेत्र की संचालिका इंदौर जोन कोर कमेटी की सदस्य ब्रह्माकुमारी उषा दीदी एवं कालानी नगर इंदौर की संचालिका जयंति दीदी ने भी अपनी शुभकामनायें दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने दीप प्रज्जवलन कर किया। शक्ति निकेतन की सह संचालिका ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने सभी का आभार प्रदर्शन किया ।


