- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
साल 2016 में मेरे पिता ने दिल्ली से बैग पैक करके मुंबई आने का फैसला किया जहाँ हम मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आज़मा सकें – सुम्बुल तौकीर खान
भारत के प्रमुख जीईसी स्टार प्लस पर हाल ही में लॉन्च हुए शो ‘इमली’ ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, जिसका परिणाम यह हुआ की इस शो ने रैंकिंग में अपना दूसरा स्थान हासिल किया है।
लीड रोल इमली का किरदार निभा रही सुम्बुल तौकीर खान महज़ 18 साल की हैं और अब वह अपने धारावाहिक से एक घरेलू नाम बन चुकी हैं। कुछ बड़ा कर दिखाने के अपने पिता के सपने को साकार करने वाली सुम्बुल तौकीर खान ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हुए न सिर्फ दर्शकों को बल्कि अपने फैन्स को भी इंस्पायर किया है।
शो के करेंट ट्रैक में जहाँ त्रिपाठियों ने इमली को आदित्य के साथ पगडंडिया भेजने का फैसला कर लिया है वहीं अब आदित्य चाहता हैं कि वह इस बार इमली हमेशा के लिए अपने गांव वापस लौट जाए। एक तरफ जहाँ शो में इमली अपने जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर कर रही हैं वहीं उन्होंने अपनी निजी जीवन के संघर्षों को भी मात दी है।
अपने निजी जीवन पर चर्चा करते हुए सुम्बुल तौकीर खान बताती हैं कि “मेरे पिता कई डांस रियलिटी शोज़ में एक डांस कोरियोग्राफर हैं और वे हमेशा से चाहते थे कि उनके बच्चे जीवन में कुछ बड़ा करें। उन्होंने ये गौर किया कि उनके बच्चे यानी मेरी बहन और मुझे डांस में बहुत इंट्रेस्ट था इसलिए उन्होंने साल 2016 में दिल्ली से बैग पैक करके मुंबई आने का फैसला किया जहाँ हम मनोरंजन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आज़मा सकते थे।
मेरे पिता द्वारा दिया गया यह अभिनय का कीड़ा मुझे और मेरी बहन में बचपन से था, जो खुद आज एक अभिनेत्री भी हैं।मेरी बहन और मैंने दिल्ली में कई बार कृष्ण और राम लीला में हिस्सा लिया था जहाँ से हममें अभिनय के प्रति आकर्षित हुए।“
सुम्बुल ने आगे बताया कि “मैं अपने पिता के बहुत करीब हूँ जिन्होंने मेरी माँ की भूमिका भी निभाई है। जब मैं छह साल की थी तब मेरे माता-पिता का तलाक हो गया, हालांकि जीवन अलग जरूर हो गया था पर कठिन नहीं था, क्योंकि मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती थी, जिन्होंने एक पिता और मां दोनों की तरह मेरी और मेरी बहन की देखभाल की। मेरे पिता हमें स्कूल के लिए जगाते थे, हमारे लिए नाश्ता बनाते थे जिसके बाद हमें स्कूल भेजकर वह काम पर जाते थे। मैं जब तक दिल्ली में थी तब तक अपनी माँ के बहुत करीब थी और मेरे पिता को इससे कोई समस्या नहीं थी, लेकिन बाद में हम मुंबई शिफ्ट हो गए और मैंने अपनी माँ से संपर्क खो दिया।“
सुम्बुल का कहना है कि उन्होंने एक बार अपने पिता के लिए एक सही पत्नी खोजने की कोशिश की थी वह कहती हैं, “मेरे पिताजी ने कभी पुनर्विवाह नहीं किया क्योंकि उन्हें यकीन नहीं था कि उनकी बेटियों के साथ सौतेली माँ द्वारा कैसा व्यवहार किया जाएगा। मैंने एक बार अपने पिता के लिए दुल्हन खोजने की कोशिश भी की है लेकिन मेरा अनुभव सही नहीं रहा। इसलिए जितना मैं चाहती हूँ कि मेरे पिता दोबारा शादी करें उससे पहले उनका तैयार होना जरुरी है (मुस्कुराते हुए)।“
ऐसे में यह तो तय है कि इमली (सुम्बुल तौकीर खान) न सिर्फ अपने रील लाइफ में बल्कि रियल लाइफ में भी एक जांबाज हैं।


