- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इंटर10 नेटवर्क के भोजपुरी सिनेमा में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फर्ज’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मनाए गणतंत्र दिवस
‘फर्ज’ का प्रीमियर 26 जनवरी 2021 को शाम 7 बजे होगा
मुंबई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर, भोजपुरी सिनेमा अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। २६ जनवरी शाम ७ बजे और २७ जनवरी सुबह १० बजे होगा भोजीवुड की सबसे बड़ी हिट और एक फूल पैक्ड रोमांस फिल्म ‘फर्ज’ का विश्व टेलीविजन प्रीमियर।
भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडे, मणि भट्टाचार्य के साथ एक दमदार एक्शन अवतार में नज़र आएंगे, जो न केवल भोजीवुड में बल्कि टॉलीवुड में भी लोकप्रिय है। फिल्म में उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, जय प्रकाश सिंह, बबीता सिंह, रवि तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित और मोहितेंद्र कुमार द्वारा निर्मित, कहानी कृष्णा (रितेश पांडे) के बारे में है, जिनका अपने दादाजी शिवराज (बृजेश त्रिपाठी) के साथ एक गहरा बंधन है। भीमपुर गांव के रास्ते में, कृष्णा कुछ गुंडों का सामना करता है और एक लड़की (मणि भट्टाचार्य) को बचाते है। गुंडे के नेता राणा (उमेश सिंह) और नागेश्वर (बालेश्वर सिंग) उनके परिवार को इसके लिए धमकी देते हैं।
बाद में, कृष्ण अपने दादा बलदेव से एक चौंकाने वाला सच जानते हैं कि राणा उनके माता-पिता का हत्यारा है और वह उससे बदला लेने का फैसला करते है। अब, कृष्ण अपने दुश्मनों से कैसे निपटेंगे? ‘फ़र्ज़’ मेहताब हुसैन द्वारा सह-निर्मित है और कहानी विश्वजीत कुमार सिंह द्वारा लिखी गई है।
अपने पसंदीदा चैनल भोजपुरी सिनेमा में 26 जनवरी को शाम ७ बजे, फर्ज के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर में जानिए पूरा सच !


