- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
ऋषि कपूर ने नीतू कपूर को टेलीग्राम भेजकर किया था प्रपोज़! – इंडियन आइडल 12 में हुआ खुलासा
मुम्बई : संगीत हर दौर में बदला है, लेकिन एक चीज जो नहीं बदली, वो है संगीत के प्रति लोगों का प्यार! संगीत को कोने-कोने में फैलाने में हमारी म्यूज़िक इंडस्ट्री का खास रोल रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंडियन आइडल ने भी संगीत को एक नई दिशा दी और अब इसके 12वें सीजन के साथ इसके प्रति दीवानगी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इस वीकेंड से इंडियन आइडल रात 9:30 बजे के नए समय पर दिखाया जाएगा।
इस वीकेंड दर्शकों को मनोरंजन की सौगात मिलने वाली है, क्योंकि मंच पर नीतू कपूर मेहमान बनकर पहुंचेंगी। अपने पति ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर पहली बार मंच पर आएंगी। यह एपिसोड ऋषि एवं नीतू कपूर स्पेशल होगा।
इस दौरान दानिश और नचिकेत ने ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘छूकर मेरे मन को’ जैसे गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस के बाद नीतू ने बताया कि वो ऋषि कपूर के खेमे में शामिल थीं और लड़कियों को इम्प्रेस करने में तब तक उनकी मदद करती रहीं, जब तक कि उन्होंने आपस में डेटिंग शुरू नहीं कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि ऋषि कपूर को वो बहुत क्यूट और स्वीट लगती थीं और वो एक दूसरे को बॉब कहकर बुलाते थे। दोनों ने एक दूसरे को यही खास निकनेम दिया हुआ था।
नीतू ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम भेजकर प्रपोज़ किया था। उन्होंने बताया, “ऋषि कपूर उस समय पेरिस में थे और मैं कश्मीर में शूटिंग कर रही थी। अचानक मुझे ऋषि का टेलीग्राम मिला कि वो मुझे बहुत मिस करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।“
नीतू कपूर ने कहा, “आज दानिश की परफॉर्मेंस में मैं ऋषि की झलक देख सकती थी, क्योंकि वो भी आपकी तरह पूरे दिल से परफॉर्म करते थे। यहां तक कि आपके लुक्स भी ऋषि से काफी मिलते-जुलते हैं।“


