- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर एक वीडियो में रणबीर कपूर ने बताया कि शास्त्रीय गायन उनके बस की बात नहीं है!
मुम्बई. संगीत एक ऐसा जज़्बा है, जो कभी नहीं मरता और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का मशहूर शो इंडियन आइडल भी इसी जज्बे के साथ देश भर के अविश्वसनीय गायकों की प्रस्तुति से अपने दर्शकों का स्वागत करता है। यह शो अपने फैंस के लिए बेमिसाल आवाजें पेश करने में हमेशा आगे रहा है और इस वीकेंड इंडियन आइडल के मंच पर नीतू कपूर मेहमान बनकर पहुंचेंगी, जहां टॉप 10 सिंगर्स ऋषि कपूर के सदाबहार गाने सुनाएंगे।
नीतू कपूर भी इस शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित थीं, जहां उन्होंने सेट पर कंटेस्टेंट्स और जजों के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताए। इस मौके पर नीतू कपूर के बेटे जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी एक वीडियो संदेश के जरिए अपने पैरेंट्स के प्रति प्यार जताया।
आगे रणबीर कपूर ने वीडियो में बताया, “मुझे याद है जब मैं और मेरी बहन बहुत छोटे थे, तब मेरी मॉम ने एक शास्त्रीय गायन की क्लास में एडमिशन लिया था। वहां सिंगिंग गुरु ने बताया था कि मैं आपकी बेटी को तो सिखा सकता हूं, लेकिन मैं आपके बेटे को नहीं सिखा सकता क्योंकि उसे संगीत का कोई ज्ञान नहीं है।“
रिद्धिमा ने कहा, “मॉम आप इस घर की आयरन लेडी हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप हमारी टाइमलेस इंडियन आइडल हैं।“


