- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
अरहान बहल ने ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ की वापसी पर कहा, “सभी प्रयास जो मैंने पिछले सीज़न में अपने किरदार को बेहतर बनाने को लेकर किए थे, एक बार फिर मुझे इस सीज़न में उनसे मदद मिल रही है”
‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ के पहले सीजन और कुछ अन्य शोज़ ने प्रतिभाशाली अभिनेता अरहान बहल को पिछले कुछ वर्षों में एक घरेलू नाम बना दिया है। वह इन किरदारों को निभाकर दर्शकों के साथ एक स्ट्रांग कनेक्शन बनाने में सफल रहे हैं जो उन्हें दर्शकों के बीच एक सामान्य आदमी की तरह अपील करता है। हर गुजरते दिन के साथ, एक कलाकार हमेशा बेहतर बनता जाता है इसी कड़ी में एक बार फिर वह नौ साल के बाद स्टार भारत पर ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर रहे हैं।
अरहान बहल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार कृष्णा सिंह की भूमिका को दोहराते हुए ‘मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2’ में नज़र आ रहे हैं वहीं लॉकडाउन के दौरान इस शो के पहले सीजन का रीरन टीवी पर किया गया था, जिसने अरहान को पुरानी यादों में खोने पर मजबूर कर दिया, कि कैसे उन्होंने कृष्णा के किरदार को परफेक्ट बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अरहान एक बार फिर अपने किरदार को जिवंत करने वाले हैं। अरहान ने अपने किरदार में दिखाई देने वाले अंतर के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह इन उन सभी चुनौतियों को पछाड़ चुके हैं, जो पहले उनपर हावी हो रही थीं, जिसकी मदद से अब उन्हें एक बेहतर अभिनेता बनने में मदद मिली और वे अब अपने रास्ते में आने वाले हर तरह के किरदार को आसानी से निभाने में सक्षम हैं।
अतीत में अपने किरदार की तैयारियों के बारे में बताते हुए अरहान ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने किरदार को गहराई से पढ़ा, समझा और इसकी बोली पर काम किया, जिसने उन्हें 9 साल बाद भी बड़ी सहजता से कृष्णा का किरदार निभाने में सक्षम बनाया, वे कहते हैं, “पिछले सीजन में उनके किरदार कृष्णा के सही लय को पकड़ पाना मुश्किल था क्योंकि इसमें कई परतें हैं। हालांकि, मुझे चुनौतियां बहुत पसंद हैं और मेरा मानना है कि यह आपको एक बेहतर अभिनेता बनाती हैं। एक किरदार के रूप में कृष्णा अपने आप में बहुत कठिन किरदार है और स्क्रीन पर अपने आपको बेहतर बनाने के लिए मैंने इस किरदार की सभी परतों पर कड़ी मेहनत की और इसकी तह तक गया। पिछले सीजन में किए गए मेरे सभी प्रयास मेरे किरदार को बेहतर बनाने में रंग लाए और यह मुझे एक बार फिर मुझे इस किरदार को निभाने में मदद कर रहे हैं। हालांकि, मेरे किरदार में कुछ बदलावों को जोड़ा गया है क्योंकि यह शो 9 साल बाद एक विकसित कहानी के साथ लौटा है। इस शो की वापसी पर मैं अपने दर्शकों और प्रशंसकों से उम्मीद करता हूँ कि वे एक बार फिर इस शो के साथ अपना जुड़ाव महसूस करेंगे।”
यह शो एक मजबूत महिला, प्रतिज्ञा की कहानी को प्रस्तुत करता है, जो एक सरकारी वकील (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर) हैं। राजन शाही और पर्ल ग्रे द्वारा प्रस्तुत इस कहानी को बहुत सुंदर रूप से चित्रित किया गया है जिसे प्रतिभाशाली कलाकार पूजा गोर,अरहान बहल, अनुपम श्याम, अस्मिता शर्मा और कई अन्य कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है ।


