- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
आरएसवीपी ने आगामी थ्रिलर, ‘ए थर्सडे’ से स्कूल शिक्षक की भूमिका में यामी गौतम का पहला लुक किया रिलीज़!
रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी ने ब्लू मंकी फिल्म्स के साथ अपनी आगामी डायरेक्ट-टू-डिजिटल थ्रिलर ‘ए थर्सडे’ से आखिरकार यामी गौतम का बहुप्रतीक्षित लुक रिलीज़ कर दिया है जिसमें वह एक शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। बेहज़ाद खंबाटा द्वारा निर्देशित और लिखित, यह फिल्म गुरुवार को होने वाली अकल्पनीय घटनाओं पर आधारित है।
आरएसवीपी मूवीज़ ने सोशल मीडिया पर यामी का लुक साझा करते हुए लिखा,”The Mastermind – who is behind all that happened on #AThursday.
Presenting the first Look of @YamiGautam who is playing the role Of a playschool teacher who does the unthinkable – taking 16 kids as hostages, in this direct to digital thriller!”
प्रतिभाशाली अभिनेत्री फ़िल्म में नैना जायसवाल नामक एक सिंपल स्कूल शिक्षक की भूमिका निभा रही हैं। उनका लुक बहुत सिंपल रखा गया है, जिसने उनके किरदार के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया है।
फिल्म एक बुद्धिमान प्ले स्कूल शिक्षक की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 16 बच्चों को बंधक बना लेती है।
ए थर्सडे के निर्माता, रोनी स्क्रूवाला आरएसवीपी के तहत ए थर्सडे का निर्माण करेंगे क्योंकि वह हमेशा नई स्क्रिप्ट और प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं।
इस दिलचस्प थ्रिलर में नेहा धूपिया, डिंपल कपाड़िया, अतुल कुलकर्णी, माया सराओ जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें यामी गौतम प्रमुख भूमिका में हैं।
आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित ए थर्सडे, 2021 में डिजिटल रूप से रिलीज़ होगी जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरू की गई है।


