- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
एकता कपूर ने ‘द मैरिड वुमन’ सीज़न 2 की संभावना के बारे में की बात!
ऑल्ट बालाजी के का लोकप्रिय शो ‘द मैरिड वुमन’ दो सप्ताह पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2021) पर रिलीज़ किया गया था, जिसे आज भी प्रशंसा, प्यार और समर्थन मिल रहा है। दुनिया भर के दर्शकों द्वारा शो की कहानी, तारकीय कास्ट द्वारा शानदार परफॉर्मेंस, दमदार डायलॉग और भावपूर्ण संगीत की दिल खोलकर तारीफ़ की जा रही है।
मशहूर लेखिका मंजू कपूर के बेस्ट-सेलर उपन्यास ‘ए मैरिड वुमन’ पर आधारित इस शो में रिद्धि डोगरा और मोनिका डोगरा ने अहम किरदार निभाया है, जिन्हें बेहद सरहाया जा रहा है। इसके अलावा, रिलीज़ के तीसरे सप्ताह में भी शो का सफल रन जारी है, जो लगातार दो बार ओरमैक्स की सर्वाधिक देखी गई सूची में 2 नंबर पर है!
अभूतपूर्व व्यूज़, दर्शकों की प्रशंसा और प्रेरणादायक पोस्टर, टीज़र और ट्रेलर के साथ, ‘द मैरिड वुमन’ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके परिणामस्वरूप यह आईएमडीबी पर ‘सबसे अधिक प्रतीक्षित नई भारतीय फिल्म और शो’ बन गया है। शो के चारों ओर जबरदस्त चर्चा के कारण इसने दर्शकों को अधिक जिज्ञासु कर दिया था, जो शो में आस्था और पीप्लिका का सफ़र देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे।
जबकि ‘द मैरिड वुमन’ दुनिया भर में उत्साहजनक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है, कंटेंट क्वीन एकता कपूर को खुशी है कि यह शो महिलाओं के विषयों और उनके व्यक्तिगत विकल्प पर समाज में चर्चा पैदा करने में कामयाब रहा है, जिन्हें आमतौर पर वर्जित माना जाता था। ओटीटी डिसरपटर ने हमेशा रोमांचक कथानक के साथ कुछ हटकर कंटेंट पेश किया है जो अक्सर दर्शकों को अधिक जिज्ञासु कर देता है।
‘द मैरिड वुमन’ के सीज़न 2 की संभावना पर संकेत देते हुए, एकता ने कहा, “हम सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक के रूप में ट्रेंड कर रहे हैं, इसलिए यह बहुत अच्छा है। इस शो को जिस तरह के प्रभावशाली नंबर मिले है, मैं फिलहाल इस पर कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन यह अपरिहार्य है। “
साहिर रज़ा द्वारा निर्देशित ‘द मैरिड वुमन’ में रिधि डोगरा और मोनिका डोगरा सेंट्रल करैक्टर है जिसमें इमाद शाह, दिव्या सेठ शाह, नादिरा बब्बर और सुहास आहूजा इत्यादि जैसे उल्लेखनीय कलाकार भी शामिल हैं।
‘द मैरिड वुमन’ अब ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।


