- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
“एक जज का काम बहुत मुश्किल होता है”
सुपर डांसर चैप्टर 4 के जज बनने को लेकर अनुराग बासु ने जताई अपनी राय
मुम्बई : फिल्मेकर अनुराग बासु ने सिनेमा प्रेमियों को एक से बढ़कर एक सिनेमाई रत्न परोसे हैं और वे सुपर डांसर के पिछले तीन सीजन्स से इस शो से जुड़े हुए हैं। लगातार तीन सफल सीजन्स देने के बाद वो एक बार फिर देशभर के बच्चों का डांसिंग टैलेंट परखने के लिए जजों के पैनल में लौट आए हैं। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो सुपर डांसर चैप्टर 4 शुरू हो चुका है, जिसमें ऐसे असाधारण डांसर्स हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। पेश है, अनुराग बासु से हुई बातचीत के प्रमुख अंश,
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के शो सुपर डांसर में जजों की सीट पर वापस लौटकर कैसा लग रहा है?
सुपर डांसर एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो नया टैलेंट और नए डांस फॉर्म्स दिखाता है। शिल्पा (शेट्टी कुंद्रा) और गीता कपूर के साथ इस शो को जज करना बहुत बढ़िया अनुभव है। ये दोनों ही अपने-अपने काम में बेहतरीन हैं। नए सीजन को लेकर उत्साह भी बेमिसाल है। मैं इस सफर के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।
आपके लिए ‘नचपन का त्यौहार का क्या मतलब है?
मेरे लिए यह खुशियों का जश्न है, जो हर स्थिति में आपसे डांस करवाता है। देशभर के नन्हें कंटेस्टेंट्स, अपनी जबर्दस्त ऊर्जा के साथ मंच पर आएंगे और खुशियां बांटने के लिए डांस करेंगे। नचपन का त्यौहार दर्शकों को यही संदेश देने की कोशिश कर रहा है। बचपन और नचपन का आइडिया इस शो में अनोखे रंग बिखेरेगा।
क्या इस सीजन में भी गुरु-शिष्य वाला कॉन्सेप्ट देखने को मिलेगा?
जी हां, यही तो हमारे शो का मूल विचार है। मुझे लगता है कि सही देखरेख और मार्गदर्शन हमेशा करियर और जिंदगी में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद करता है। हमारे पास कुछ शानदार कोरियोग्राफर्स हैं, जिन्होंने हर सीजन में बच्चों का मार्गदर्शन किया है। इतने बेहतरीन टैलेंट में से टॉप कंटेस्टेंट्स को चुनना और गुरु शिष्य की जोड़ी बनाना बड़ा चैलेंजिंग रहने वाला है।
एक किड्स रियलिटी शो का जज होने की क्या चुनौतियां हैं? आप कंटेस्टेंट्स में कौन से गुण देखते हैं?
मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बड़ों का रियलिटी शो जज कर आऊंगा। बच्चे इतने पवित्र होते हैं कि उन्हें हार-जीत की फिक्र नहीं होती। वो तो बस शो में बढ़िया वक्त गुजारना चाहते हैं। सुपर डांसर उनके लिए स्वप्नलोक की तरह है। जजों के रूप में यह हमारा काम है कि हम इस स्वप्नलोक को उनके लिए और अद्भुत बनाएं।
इस शो के दूसरे जजों के साथ आपका कैसा तालमेल है?
शिल्पा, गीता और मेरे बीच बड़ा कूल रिश्ता है। हम लोग सेट पर बहुत मस्ती करते हैं। हम एक दूसरे के मजाक को समझते हैं और आपस में बहुत कम्फर्टेबल हैं। अब जबकि हम लगातार तीन सीजन्स से इस शो के सफर में एक साथ हैं, तो हम एक परिवार की तरह हो गए हैं।
क्या कंटेस्टेंट्स को कोई टिप देना चाहेंगे?
उन्हें कोई सलाह देने के बजाय में उन्हें आशीर्वाद देना चाहूंगा और उम्मीद करूंगा कि वे सुरक्षित रहें, खुश रहें और जहां भी परफॉर्म करें, अपने डांस को एंजॉय करें।


