- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने किया वैक्सीनेशन केन्द्रों का औचक निरीक्षण
वैक्सीनेशन महोत्सव को सफल बनाने की संभागायुक्त ने की अपील
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज स्पेस पार्क और ओमेक्स सिटी-1 में बनाये गये कोविड वैक्सीनेशन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहा पहुंचकर आमजनों की सुविधाओं हेतु उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने स्पेस पार्क और ओमेक्स सिटी-1 के रहवासियों से चर्चा कर कोविड टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया। स
ंभागायुक्त डॉ. शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि कोविड वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं पाया गया है। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि वे स्वयं और अपने परिवारजनों की स्वास्थ सुरक्षा के लिये कोविड का टीका अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि वे सभी जागरूकता का परिचय देते हुये सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये प्रशासन का सहयोग करें।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि इंदौर में आज से तीन दिवसीय वैक्सीनेशन महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन महोत्सव को सफल बनाने के लिये शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था की गई है। शासन-प्रशासन सभी सक्रिय होकर कोविड संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक संख्या में लोगों को कोविड का टीका लगाने के लिये जागरूक कर रहे हैं। इस तारत्मय में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने गत दिवस धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर कोविड वैक्सीनेशन के लिये जन-जागरण करने का आवह्न किया गया था।


