- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“जीतू जी और राजेश खन्ना जी ने श्रीदेवी और मुझे एक मेकअप रूम में बंद कर दिया था, ताकि हम एक दूसरे से बात कर सकें”
इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर जया प्रदा ने किया खुलासा
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबसे मशहूर शो इंडियन आइडल सीजन 12, आने वाले वीकेंड में बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस जया प्रदा का स्वागत करेगा। इस मौके पर शो की उभरती आवाजें मंच पर जया जी के शानदार गाने पेश करेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री से मिलने के लिए बेहद उत्साहित नजर आए। शो के होस्ट जय भानुशाली और जज – विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया भी शो में इस खास मेहमान का स्वागत करने के लिए बेताब हैं।
इस मौके पर जया प्रदा इंडियन आइडल 12 के मंच पर अपनी जिंदगी के सफर की कुछ दिलचस्प बातें साझा करेंगी। उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा बताते हुए कहा कि श्रीदेवी और उनके बीच कभी कोई भावनात्मक नाता नहीं रहा। उन्होंने यह भी बताया कि वो सेट पर एक दूसरे पर कोई ध्यान नहीं देते थे। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में श्रीदेवी से उनकी सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा थी। इसके अलावा जया जी ने अपने बाकी सह कलाकारों के साथ भी अपने तालमेल के बारे में बताया।
श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए जया प्रदा ने कहा, “मैं कहूंगी कि मैं सबसे खुशनसीब इंसान हूं। हमारे बीच कभी कोई आपसी मतभेद नहीं रहे, लेकिन हमारी केमिस्ट्री कभी मेल नहीं खाई। हमने कभी एक दूसरे को आंखों में आंखें डालकर नहीं देखा, क्योंकि कपड़ों से लेकर डांस तक, हम दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती थी। जब भी हमें सेट पर एक दूसरे से मिलाया जाता, तो हम एक दूसरे को नमस्ते कहकर आगे बढ़ जाते थे। मुझे अब भी याद है फिल्म ‘मकसद’ की शूटिंग के दौरान जीतू जी और राजेश खन्ना ने करीब एक घंटे तक हमें मेकअप रूम में बंद कर दिया था, लेकिन हमने एक दूसरे से एक शब्द भी नहीं कहा। आज वो हमारे बीच नहीं हैं, तो मैं उन्हें बहुत मिस करती हूं। मैं बहुत अकेला महसूस करती हूं क्योंकि इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में वही मेरी जानी-मानी कॉम्पीटीटर थीं। यदि वे कहीं मुझे सुन रही हैं, तो इस मंच के जरिए मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि काश हम एक दूसरे से बात कर पाते।”


