- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
“अपनी पहली फिल्म से मेरी बहुत-सी खूबसूरत यादें जुड़ीं हैं”: बॉबी देओल
बॉबी देओल ने ताजा कीं फिल्म बरसात के सेट की कुछ यादें
बॉबी देओल और ट्विंकल खन्ना ने फिल्म ‘बरसात’ में अपनी बेमिसाल ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री से पर्दे पर रोमांस को एक नई परिभाषा दी थी। इस फिल्म के रिलीज के 26 साल बाद आज भी बॉलीवुड प्रेमियों को टीना और बादल की प्रेम कहानी बहुत आकर्षित करती है। तो आप भी ज़ी बॉलीवुड पर 21 मई को रात 9 बजे फिल्म बरसात के प्रीमियर के साथ, 101% शुद्ध रोमांस में डूब जाने के लिए के लिए तैयार हो जाइए।
इस फिल्म से जुड़े कुछ खास पलों के बारे में बताते हुए बॉबी देओल ने कहा, “हर पहली चीज हमेशा खास होती है। कोई भी नई चीज शुरू करने का उत्साह ही अनोखा है। बरसात मेरी पहली फिल्म थी और इस फिल्म से जुड़ीं मेरी बहुत अच्छी यादें हैं। मुझे याद है उस समय मुझे सनग्लास से बहुत लगाव था। मेरे पास एक ब्लू सनग्लास था, जो मेरा फेवरेट था। मैं ‘तेरी अदाओं पे मरता हूं’ गाने में यह पहनाना चाहता था। उस समय मुझे नहीं पता था कि यह इतना पॉपुलर हो जाएगा।
दर्शकों को मेरा वो लुक इतना पसंद आया कि वो उस दौर का फैशन ट्रेंड बन गया। मुझे एक और बात याद आती है कि घुड़सवारी वाले एक सीन के दौरान मेरा एक छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था और मेरी टांग टूट गई थी। किस्मत से यह फिल्म का मेरा आखिरी सीन था। इस फिल्म से जुड़े मेरे कुछ ऐसे खूबसूरत पल हैं, जिन्हें याद करके मुझे बहुत अच्छा लगता है। मैं ज़ी बॉलीवुड पर होने जा रहे इस फिल्म के प्रीमियर को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है दर्शकों को इसे देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना मजा उन्हें उस समय आया था।”
तो आप भी 101% शुद्ध बॉलीवुड चैनल ज़ी बॉलीवुड पर 21 मई को रात 9 बजे फिल्म ‘बरसात’ के प्रीमियर में 101% शुद्ध रोमांस देखना ना भूलें!


