- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कोरोना की चुनौती का सामना करने के लिये मीडिया आमजन को करें जागरूकः जनसम्पर्क आयुक्त
इंदौर. मीडिया समाज का नेतृत्व करते हुए कोविड प्रोटोकाल के पालन तथा कोविड अनुकूल व्यवहार को आचरण में लाने के लिये लगातार जागरूक करते रहें. मीडिया ने कोरोना की दोनों लहरों में आमजन को भ्रामक जानकारियों से बचाने तथा जागरूक करने में महती भूमिका निभायी है. इसी तरह का सहयोग देते हुए वे दीर्घकालीन वातावरण बनाने में भी अपने सामाजिक दायित्वों का पूरा निर्वहन करें।
उक्त बात जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कही.
डॉ. खाड़े संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय इंदौर द्वारा आयोजित वेबिनार को सम्बोधित कर रहे थे। यह वेबिनार कोविड अनुकूल व्यवहार – मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित की गई थी. इसमें मीडिया के वरिष्ठजनों के साथ ही संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद थे. वेबिनार में इंदौर जिले के साथ ही संभाग के अन्य जिलों के मीडिया प्रतिनिधि भी ऑनलाइन शामिल हुए.
कार्यक्रम के प्रारंभ में जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल ने वेबिनार के विषय कोविड अनुकूल व्यवहार – मीडिया की भूमिका विषय का प्रवर्तन किया. जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि आगामी तीसरी लहर से बचाव के लिये कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनाना और कोविड प्रोटोकाल का पालन करना सबसे कारगर माध्यम है. सिंगापुर इसका बेहतर उदाहरण है. मीडिया का समाज में अत्यंत प्रभाव है, इस प्रभाव का उपयोग करते हुए वे लोगों के मन से कोरोना के प्रति जो डर निकल रहा है और वे प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं, इसके लिये उन्हें सजग और सावधान करें.
मुख्य वक्ता के रूप में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना संकटकाल में मीडिया ने सजग प्रहरी के रूप में आमजन को सूचनाओं के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. मीडिया ने शासन-प्रशासन का साथी बनकर सहयोग किया है. वे शासन-प्रशासन और आमजन के बीच में सेतु के रूप में रहे हैं.
इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि हमें वर्तमान में बहुत सतर्कता बरतने की जरूरत है. हम अपने आचरण को कोविड संक्रमण से बचाव के लिये अनुकूल बनायें. वरिष्ठ पत्रकार कीर्ति राणा ने कहा कि हम सुधरेंगे, जग सुधरेगा, इस ध्येय के साथ सबको व्यवहार करना चाहिये. स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कहा कि जनता को लगातार कोरोना के खतरों से आगाह करते रहना चाहिये. वरिष्ठ पत्रकार नवनीत शुक्ला ने कहा कि अब यह प्रयास किए जाना चाहिये कि हर व्यक्ति का टीकाकरण हो जाए. वरिष्ठ पत्रकार राजेश ज्वेल ने कहा कि जनता को ऐसा तैयार किया जाये, जिससे कि वे लम्बे समय तक कोरोना के साथ सीमित प्रतिबंधों में रह सके. वरिष्ठ पत्रकार पंकज मुकाती ने कहा कि तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता के लिये विशेष अभियान चले।


