- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
‘विक्रम वेधा’ के सेट पर पहुंचे आर माधवन ने की ऋतिक रोशन की तारीफ!
सुपरस्टार, ऋतिक रोशन ने इस दशहरा के अवसर पर सेट पर लौटने की घोषणा की थी, जिस दिन से उन्होंने अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग शुरू की है। शूटिंग शुरू करने की घोषणा ने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी और एक नई फिल्म की घोषणा ने उत्साह को दोगुना कर दिया है।
विभिन्न भाषाओं की फिल्मों के लिए मशहूर अभिनेता आर माधवन आज विक्रम वेधा के सेट पर खास मेहमान थे। वह इस बात से प्रभावित थे कि ऋतिक रोशन और निर्माताओं द्वारा फिल्म को कैसे तैयार किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए आर माधवन लिखते है,”Totally Blown with what you guys have done in terms of the mounting of this film.. @iHrithik looks like he is going to rule the World ❤️❤️🤗🤗🙏🙏.. what an attitude and look man . Phew .. This one one has “historic” & “ legendary” written all over it bro. ❤️❤️”
शूटिंग की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए अभिनेता ने विक्रम वेधा के सेट से टीम के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।
अपनी आखिरी पेशकश ‘वॉर’ के बाद स्क्रीन पर ऋतिक रोशन के रोमांच और जादू का अनुभव करने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है, जिसने भारतीय इतिहास में शुरुआती दिन की बॉलीवुड फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।


