- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पता लगाएं कौन हैं विक्रमादित्य! प्रभास का राधेश्याम कैरेक्टर हुआ डिकोड!
प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। प्रभास की रोमांटिक शैली में बहुप्रतीक्षित वापसी प्रशंसकों के लिए खास सवारी की तरह है। फिल्म्स से जुडी बहुत सारे पोस्टर और असेट का खुलासा करने के बाद, प्रशंसक आखिरकार अब यहां तक पहुंच रहे है, जहां प्रभास के चरित्र, विक्रमादित्य का परिचय हो रहा है और यह निश्चित रूप से प्रशंसकों को उत्साहित करेगा।
प्रभास ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी फिल्म राधे श्याम का टीजर शेयर किया है। टीज़र में प्रभास ने हमें एक पहेली में बताया कि उसका चरित्र कौन और क्या है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि अभिनेता एक हस्तरेखाविद् की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है जो किसी भी अभिनेता के लिए पहली बार है।
इसमें कोई शक नहीं है कि प्रभास की भूमिका बहुत ही अनोखी है। दिमाग पर बहुत जोर देने पर भी कोई अभिनेता याद नहीं आता जिसने इतनी दिलचस्प और अनोखी भूमिका निभाई थी। प्रभास के प्रशंसक को के लिये निश्चित रूप से एक ट्रीट हैं।
कुछ दिनों पहले प्रभास के एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया था और उससे पहले उनकी सह-कलाकार पूजा हेगड़े के जन्मदिन पर एक विशेष पोस्टर का अनावरण किया गया। इस जोड़ी ने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है और वे उन्हें ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाने और जादू पैदा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
फिल्म 14 जनवरी 2022 को स्क्रीन पर आएगी। राधे श्याम एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


