- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
साजिद नाडियाडवाला ने अपना ‘नेशनल अवार्ड’ सुशांत सिंह राजपूत को किया समर्पित!
साजिद नाडियाडवाला ने आज एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका दिल सोने का है। निर्माता को उनकी फिल्म छिछोरे के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है जिसने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का ख़िताब जीता है और उन्होंने यह पुरस्कार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित किया है।
दिल को छू लेने वाले उनके इस जेस्चर को दिवंगत अभिनेता के प्रशंसकों द्वारा सरहाया जा रहा है और उनकी प्रशंसा की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत द्वारा अभिनीत और प्रतिभाशाली कलाकारों की टोली के साथ नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ‘छिछोरे’ उस वर्ष की सबसे पसंदीदा फिल्म थी और यहां तक कि 65वें फिल्मफेयर पुरस्कार में पांच नामांकन प्राप्त किये थे जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तिवारी के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ कहानी, बेस्ट डायलॉग और बेस्ट एडिटिंग शामिल है।
फिल्म को कई पहलुओं के लिए सरहाया गया था और शानदार परफॉर्मेंस के अलावा फ़िल्म ने भारतीय परिवारों के साथ इस बात पर रेसनेट किया था कि डेस्टिनेशन से कहीं अधिक ज़िंदगी का सफ़र महत्वपूर्ण है और हारना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीतना।
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त करने पर, निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने छिछोरे के निर्माण में शामिल पूरी टीम को धन्यवाद दिया है और विशेष रूप से सुशांत सिंह राजपूत की लविंग मेमोरी में यह पुरस्कार उन्हें डेडिकेट किया है, जो भारत से बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक है।
इसके अलावा, आने वाले महीनों में निर्माता की ओर से अपनी जनता के लिए बहुत कुछ है। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने हाल ही में तड़प, अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे, रणवीर सिंह के साथ 83 और टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 सहित फिल्मों के अपने आगामी रोस्टर की थिएट्रिकल रिलीज की घोषणा की है।


