- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
ब्लू डार्ट ने अब तक के सबसे ज्यादा राजस्व और आय के साथ दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की
राजस्व में 30% की बढ़ोतरी; EBITDA मार्जिन 15% दर्ज किया गया
मुंबई, 2021: दक्षिण एशिया में द्रुतगामी हवाई सेवा के साथ-साथ एकीकृत परिवहन एवं वितरण सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज मुंबई में आयोजित अपनी बोर्ड की बैठक में 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए।
30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी द्वारा कर अदायगी के बाद लाभ ₹895 मिलियन दर्ज किया गया (पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹414 मिलियन था); 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व ₹11,236 मिलियन दर्ज किया गया। 30 सितंबर, 2021 को समाप्त छमाही के लिए परिचालन से प्राप्त राजस्व ₹19,884 मिलियन और कर अदायगी के बाद लाभ ₹1,189 मिलियन दर्ज किया गया।
Performance Highlights: Q2 FY2122 vs. Q2 FY2021
| Standalone | Consolidated | |||||
| Q2 21-22 | Q2 20-21 | Growth | Q2 21-22 | Q2 20-21 | Growth | |
| Revenue from operations (₹ Mn) | 11,236 | 8,644 | 29.98% | 11,236 | 8,666 | 29.66% |
| EBITDA (₹ Mn) | 1,690 | 1,153 | 46.6% | 2,455 | 1,991 | 23.3% |
| EBITDA Margin | 14.96% | 13.31% | 21.73% | 22.85% | ||
| PBT (₹ Mn) | 1,198 | 556 | 115.4% | 1,220 | 571 | 113.8% |
| PAT (₹ Mn) | 895 | 414 | 116.2% | 905 | 423 | 113.9% |
| EPS (absolute ₹) | 37.71 | 17.44 | 116.2% | 38.16 | 17.84 | 113.9% |
Performance Highlights: H1 FY2122 vs. H1 FY2021
| Standalone | Consolidated | |||||
| H1 21-22 | H1 20-21 | Growth | H1 21-22 | H1 20-21 | Growth | |
| Revenue from operations (₹ Mn) | 19,884 | 12,786 | 55.51% | 19,898 | 12,827 | 55.12% |
| EBITDA (₹ Mn) | 2,582 | (7) | 4,112 | 1,592 | 158.3% | |
| EBITDA Margin | 12.91% | -0.06% | 20.53% | 22.85% | ||
| PBT (₹ Mn) | 1,592 | (1,106) | 1,637 | (1,061) | ||
| PAT (₹ Mn) | 1,189 | (865) | 1,218 | (835) | ||
| EPS (absolute ₹) | 50.09 | (36.48) | 51.34 | (35.20) |
इस मौके पर बॅलफर मैनुअल, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्लू डार्ट, ने कहा, “पिछले कुछ महीनों में महामारी की दूसरी लहर धीमी पड़ने लगी, जिसकी वजह से इस तिमाही के दौरान मांग के संदर्भ में कंपनी ने जोरदार वापसी की। GDP में बढ़ोतरी, औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक तथा GST के संग्रह में वृद्धि जैसे सभी आर्थिक संकेतकों से यह स्पष्ट हो गया कि अर्थव्यवस्था तेजी से पटरी पर लौट रही है। तिमाही के दौरान विकास से यह साबित होता है कि प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि हुई है।”
पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 30% की वृद्धि के साथ, मौजूदा तिमाही में राजस्व ₹11,236 मिलियन रहा, साथ ही क्रमिक तिमाही में राजस्व वृद्धि 30% दर्ज की गई। इस तिमाही में EBITDA ₹1,690 मिलियन दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में 46.6% अधिक है। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 14.96% हो गया, जो पिछले साल 13.31% था। पिछले साल की तुलना में 55% की वृद्धि के साथ इस छमाही के लिए राजस्व ₹19,884 मिलियन हो गया। EBITDA ₹2,582 मिलियन दर्ज किया गया, जो पिछले साल ऋणात्मक (नेगेटिव) ₹7 मिलियन था। इस तिमाही के लिए समेकित EBITDA मार्जिन 22% दर्ज किया गया। बेहतर कार्यान्वयन के साथ शीर्ष-स्तर के शानदार विकास, लागत कम करने के लिए लगातार चलाए जाने वाले कार्यक्रमों तथा नए सिरे से तैयार की गई वित्तीय योजनाओं से कंपनी को अपने मार्जिन में सुधार करने में मदद मिली। इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के साथ मिलकर बैंक से लिए गए ज्यादातर ऋण का भुगतान किया, जिससे कंपनी को अपनी वित्तीय लागत को कम करने में मदद मिलेगी। हाल ही में, ब्लू डार्ट एविएशन ने अपनी कार्य-क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक और एयरक्राफ्ट लीज़ पर खरीदा है।
पिछली तिमाही के दौरान महामारी की वजह से देश में उत्पन्न हालात के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। लेकिन विपरीत परिस्थितियों की परवाह किए बिना, ब्लू डार्ट के सभी कर्मचारियों ने दवाइयों, चिकित्सा-जांच उपकरणों तथा अन्य आपातकालीन सामग्रियों को पहुंचाने में बेहद अहम भूमिका निभाई, और ग्राहकों ने भी कंपनी के प्रयासों की सराहना की। कर्मचारियों के इन प्रयासों का सम्मान करते हुए, कंपनी ने मैनेजमेंट टीम के वरिष्ठ अधिकारियों को छोड़कर बाकी सभी कर्मचारियों को अनुग्रह राशि के तौर पर €300 के बराबर भारतीय रुपये के भुगतान का प्रस्ताव दिया है। चालू तिमाही के वित्तीय-विवरण में अनुग्रह राशि के रूप में ₹359.50 मिलियन की लागत को मंजूरी दी गई है, और इसे विशिष्ट खर्च की श्रेणी में रखा गया है।
इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने ब्लू डार्ट मेड-एक्सप्रेस कंसोर्टियम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया, जिसके तहत देश के अंदरूनी हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह संगठन विविधता और सभी के समावेश पर विशेष ध्यान देते हुए, अपने ‘समस्त कर्मचारियों के लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनी’ तथा ‘सर्वाधिक भरोसेमंद कंपनी’ बनने के अपने संकल्प पर अटल है। ब्लू डार्ट ने हमेशा उन सभी लोगों को नौकरी के समान अवसर प्रदान करने में विश्वास किया है, जो ब्रांड की सफलता में अपना योगदान देना चाहते हैं। कंपनी कार्बन-उत्सर्जन को कम करने के लिए स्थायी समाधान तैयार करने पर काम कर रही है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को उपयोग में लाना, कागज़ की खपत को कम करना, तथा अपने केंद्रों को हरा-भरा बनाना शामिल है। कंपनी ने कार्बन फुटप्रिंट की भरपाई के लिए 555,000 से अधिक पेड़ भी लगाए हैं। ब्लू डार्ट अपनी ESG यात्रा में उच्चतम मानकों के अनुपालन के लिए प्रतिबद्ध है।
ऑटोमेशन एवं टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के साथ-साथ इस संगठन के लिए गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। यह संगठन अपने ग्राहकों को लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सभी जरूरतों के लिए सारी सुविधाएं एक ही स्थान पर, और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराता है। ग्राहकों की सेवा करने के अपने सफर को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त छमाही के दौरान 422,933 टन वजन के 116.25 मिलियन शिपमेंट को उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया है।.
सरकार ने समर्पित कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क, इकोनॉमिक जोन, समर्पित रेल कॉरिडोर, जलमार्ग सहित नई सड़कों के निर्माण के माध्यम से इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया है, और उम्मीद है कि इससे सामानों की आवाजाही और भी सुविधाजनक हो जाएगी। इसके अलावा, “मेक इन इंडिया”, “आत्मनिर्भर भारत” जैसी योजनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में PLI योजना के विस्तार से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से तेजी से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान से भी महामारी की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि, इन सभी पहलों से कुल मिलाकर देश की आर्थिक स्थिति को प्रोत्साहन मिलेगा। ब्लू डार्ट हवाई तथा जमीनी सेवाओं के लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, ब्लू डार्ट के उत्साही कर्मचारियों तथा विश्व स्तरीय सेवा प्रदान करने के अनुभव के साथ इस अवसर का स्थायी रूप से लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
–


