- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डबल XL के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंची हुमा कुरैशी
सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल XL का सुपर एंटरटेनिंग ट्रेलर होने के बाद से ही लोगों में इस फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ चुकी है।इस क्लटर ब्रेकिंग फिल्म ने खूबसूरती की एक नई परिभाषा पेश की है जो 4 नवंबर, 2022 को थिएटर स्क्रीन पर हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बता दें, इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा एक उभरते स्टाइलिस्ट के रोल में हैं। इस फिल्म के लिए दोनों ही एक्ट्रेस ने अपना काफी वजह बढ़ाया हैं। हालही में हुमा फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर पहुंची जहां पर उन्होंने वहां की मीडिया के साथ अपने अनुभव को शेयर भी किया।
सतराम रमानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉडीवेट स्टीरियोटाइप को चुनौती देती है जिसने लंबे समय से समाज के लोगों को परेशान कर रखा है। इस फिल्म को मेरठ, दिल्ली और लंदन में शूट किया गया है। डबल एक्सएल दो प्लस-साइज़ महिलाओं के दिलों में यात्रा करती एक कहानी है, क्योंकि वे एक ऐसे समाज के जरिए नेविगेट करती हैं जो अक्सर एक महिला के आकर्षण या सुंदरता को उसके आकार के मुताबिक सेट करते है।
किसी पर टिप्पणी करना गलत
इंदौर. बॉडी शेमिंग पर बात होना चाहिए. ताने कसना सामान्य बात नहीं है. किसी का कॉन्फिडेंस कम हो सकते हैं. हम लोगों की सोच बदलने की कोशिश कर रहे हैं. वजन को किसी पर टिप्पणी करना गलत है. इस पर चर्चा होना चाहिए.
यह कहना है अभिनेत्री हुमा कुरैशी का. वे शनिवार को अपनी फिल्म डबल एक्सेल के प्रमोशन के सिलसिले में इंदौर में थी. उन्होंने चर्चा में फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए.
फिल्म के बार में हुमा कुरैशी ने बताया कि मैं एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा एक उभरते स्टाइलिस्ट के रोल में हैं. इस फिल्म के लिए हम दोनों ने ही एक्ट्रेस ने अपना 20 किलो वजन बढ़ाया हैं. ये फिल्म बॉडीवेट स्टीरियोटाइप को चुनौती देती है जिसने लंबे समय से समाज के लोगों को परेशान कर रखा है. बॉडी शेमिंग यह पर फिल्म बात करती है. साइज या लुक को लेकर किसी को सपने पूरा करने से नहीं रोका जा सकता है. मैं युवाओं से कहूंगी कि फिट होने की कोशिश न करें. अपनी पर्सनालिटी पर काम करें. खुद पर आत्मविश्वास रखें. लोग शरीर के बजाय आपके अंदर की खूबसूरती भी पहचानेंगे.
लोग क्या कहेंगे इसकी चिंता न करें
हमा ने कहा कि हुमा ने कहा कि कोविड ने मेरी सोच बदल दी है. हमें अपने अंदर की बात सुनना चाहिए. लोग क्या कहेंगे हमें इसकी चिंता नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवा सफल होने के लिए अपने काम पर फोकस रखें और ध्यान दें. साथ ही निरंतरत बनाएं रखें. यह बात हर प्रोफेशन पर लागू होती है
अपना ड्रीम जी रही
हुमा ने कहा कि मैं वर्तमान में अपना ड्रीम जी रही हूं. मेरी प्रोडक्शन कंपनी की यह पहली फिल्म है. मुझे जैसी फिल्म बनाना थी वैसी बना रही हूं. इस तरह की फिल्में बनाकर हमें हर घर की सोच बदलना है. मैं फैमेली एंटरटेनिंग फिल्में बनाना चाहती हूं. हुमा ने बताया कि मैं दिल्ली में थियेटर करती थी. कॉलेज के दिनों में ही मुझे एक फिल्म मिली लेकिन रिलीज नहीं हो पाई. इसके बाद मैंने एड फिल्म की और उसके बाद मुझे गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म मिली. लोगों ने मेरे काम को सराहा. हालांकि शुरूआत में मुझे भी वजन के लेकर टिप्पणी सुनना पड़ती थी.


