- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
फूड के साथ कैमरे में कैद की इंदौर की पहचान
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आयोजित की इंदौर फोटो वाक
इंदौर. वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर इंदौर फोटो वाक का आयोजन किया गया. फोटो वाक में शहर के नये फोटोग्राफर्स और ब्लागर्स ने हिस्सा लिया.
वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर संजीत चौहान फोटोग्राफी और वल्र्ड वाइड फूड ब्लागर्स ने इंदौर फोटोवाक का आयोजन किया. इस वाक में 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया. दूसरी तरफ इंस्टाग्राम का सही तरह से उपयोग को समझाने के लिए 10 ब्लॉगर्स को भी आमंत्रित किया गया था. इन ब्लागर्स ने इंस्टाग्राम का पूरा उपयोग सही तरह से कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी.
संजीत चौहान ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को मौक पर ही फूड और इंदौर विषय दिया गया. इसके बाद प्रतिभागियों को टीम्स में बांटा गया. इसमें हर एक टीम में एक ब्लॉगर था. इसके बाद प्रतिभागी अपनी टीम के साथ 56 दुकान पहुंचे जहां उन्होंने फूड के साथ ही स्थानों को अपने कैमरों में कैद किया. इसके बाद सभी फोटोग्राफर्स राजबाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने फूड के साथ साथ ही वहां का जगहों को कैद किया गया.
संजीत ने आगे बताया कि प्रतिभागियों द्वारा ली गई तस्वीरों की डिजिटल एक्जीबिन भी लगाई जाएगी. अच्छे फोटो लेने वालों के विजेता घोषित किया जाएगा. इस इवेंट का मकसद युवाओं की यह बताना है कि वे अपने शौक को करियर भी बना सकते हैं.
बढ़ रहा फोटो का उपयोग

संजीत ने बताया कि आज के दौर में फोटोग्राफ का उपयोग बढ़ रहा है. जैसे एक ही वस्तु को यदि 100 लोगों को एक ही वक्त पर वदखाना हो तो कही न कही फोटोग्राफ की जरूरत पड़ती है. फोटोग्राफ के बढ़ रहे उपयोग के साथ ही फोटोग्राफरो की भी बाजार में मांग बढऩे लगी है चाहे फिर वो कोई भी क्षेत्र हो. इसी तरह आज कल हर कोई सोशल नेटववर्किंग साइट का इस्तमाल कर रहा है. इस कारण भी फोटोग्राफ्स और फोटोग्राफर दोनों की मांग बढ़ रही है. इसकी वजह से कई लोगों ने अपने स्टार्टअप को छोटे स्तर से शुरू कर कई बुलंवदयो तक पहुंचाया है. इसी बात को समझाने के लिए हमने फोटोवॉक का आयोजन किया है.


