- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
‘क्रिकेट पर फिल्म में काम करना मेरी बकेट-लिस्ट का हिस्सा है!’ : आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना का ज्ञान और क्रिकेट पर सूक्ष्म अवलोकन इस विश्व कप में एक चर्चा का विषय रहा है! उन्होंने दुनिया भर के क्रिकेट फोल्लोवेर्स के साथ जुड़े और दिखाया है कि वह इस खेल के शौकीन हैं! उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि वह पंजाब में अंडर-19 जिला स्तर के क्रिकेटर थे और वह इस खेल को बहुत जुनून के साथ खेलते हैं।
आयुष्मान जल्द ही क्रिकेट पर फिल्म बनाने के लिए बेहद उत्सुक हैं! वह कहते हैं, “क्रिकेट पर फिल्म बनाना मेरी बकेट-लिस्ट का हिस्सा है और मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही पूरा हो जाएगा! मुझे लगता है कि जब भी ऐसी फिल्म बनेगी तो मेरा क्रिकेट कौशल वास्तव में काम आएगा।”
यह लंबे समय से अफवाह है कि आयुष्मान खुराना एक बायोपिक में महान भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं, जो निश्चित रूप से देश का ध्यान खीचेंगा। उनका यह बयान इन अटकलों को और भी हवा दे रहा है क्योंकि जल्द ही इस बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा होने की उम्मीद है!


