- Drishyam is all set to be global with Korean, Spanish and English versions in the works confirms Abhishek Pathak
- Priyanka Chopra Jonas to Aditi Rao Hydari: Bollywood Heaps Praise on Karan Kapadia’s Directorial ‘Hunkkaar - The Roar’ Trailer by Applause Entertainment and Birla Studios
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
मैडम तुसाद में ग्लोबल स्टार राम चरण का लगेगा वैक्स स्टैच्यू सुपरस्टार के पेट डॉग की भी मिलेगी झलक
ग्लोबल स्टार राम चरण का वैक्स स्टैच्यू जल्द ही सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपना मेजरमेंट देते दिख रहे हैं.
ग्लोबल स्टार राम चरण लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम में वैक्स स्टैच्यू के लिए चुने जाने वाले नए भारतीय सितारे हैं. म्यूजियम ने इस वीकेंड अबू धाबी में आयोजित इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (IIFA) अवार्ड्स 2024 के दौरान एक स्पेशल वीडियो के साथ इसकी घोषणा की है. सुपरस्टार के साथ पेट डॉग राइम को भी जगह मिली है.राम चरण का ऑफिशियल वीडियो जारी हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राम चरण अपना परिचय देते हुए मैडम तुसाद फैमिली से जुड़कर अपनी खुशी जाहिर की है.वीडियो में राम चरण ने कहते हैं, सभी को हेलो, मैं राम चरण, मैडम तुसाद फैमिली से जुड़कर मैं खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. इसका अनावरण जल्द ही किया जाएगा. मैं मैडम तुसाद सिंगापुर में अपने वैक्स स्टैच्यू के माध्यम से आप सभी के करीब आने का इंतजार कर रहा हूं’.
वीडियो की शुरुआत मैडम तुसाद के एक किट से होती है. राम चरण अपने पेट डॉग राइम को लेकर एक रूम में जाते हैं, जहां वे मैडम तुसाद की टीम से मिलते हैं. इस दौरान गेम चेंजर एक्टर अपने डॉग के साथ खेलते दिखते हैं. उन्हें वैक्स स्टैच्यू के लिए फोटोशूट भी कराते हुए देखा जा सकता है. क्लिप में मैडम तुसाद की टीम को राम चरण और राइम की मेजरमेंट लेते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के बाद फैंस राम चरण के वैक्स स्टैच्यू की झलक देखने के लिए काफी
राम चरण जल्द ही डायरेक्टर शंकर की आगामी फिल्म गेम चेंजर में नजर आएंगे. फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी राम चरण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती दिखेंगी. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सिंगल रा मचा रा जारी किया था. यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राम चरण की झोली में बुची बाबू सना की आगामी फिल्म भी है.
ग्लोबल स्टार राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर अपकमिंग पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘गेम चेंजर’ का दूसरा गाना ‘दम तू दिखाजा’ आज 30 सितंबर को रिलीज हो गया है. गाने में राम चरण का एनर्जेटिक अंदाज दिख रहा है. इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘जारागंडी’ रिलीज हुआ था. अब राम चरण के फैंस के बीच फिल्म ‘गेम चेंजर’ का नया गाना ‘दम तू दिखाजा’ धूम मचा रहा है.’दम तू दिखाजा’ को सिंगर नकाश अजीज ने गाया है. गाने में थामन.एस का संगीत है और इसके बोल अनंत श्रीराम ने लिखे हैं. गाने ‘दम तू दिखाजा’ में राम चरण की फुल एनर्जी दिख रही है. राम चरण ने स्काई रंग शर्ट पर लाइट ग्रे रंग की पैंट हुई है. पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने गाने को कोरियोग्राफ किया है.
गेम चेंजर की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है. फिल्म आईएएस बन राम चरण चुनावों में होने वाले करप्शन पर लगाम लगाते दिखेंगे और निष्पक्ष चुनाव होने का दावा करेंगे. फिल्म गेम चेंजर पर साल 2021 से काम चल रहा है. आरआरआर की शूटिंग निपटाने के बाद से राम चरण फिल्म गेम चेंजर पर काम कर रहे थे


