- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
विनीत कुमार सिंह की पोलिटिकल थ्रिलर ‘मैच फिक्सिंग’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़!
बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैच फिक्सिंग: द नेशन एट स्टेक’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है और इससे दर्शकों के बीच काफ़ी चर्चा बटोरी है। इस फिल्म में विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिका में हैं और इस पोलिटिकल थ्रिलर में उन्होंने एक अनूठी भूमिका निभाई है। वे अविनाश नाम के एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं और जैसे ही वे स्क्रीन पर नज़र आते हैं, उनका सीरियस और इंटेन्स अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेता है। विनीत ने पहले अपनी एक फिल्म में इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभाया था और अब वे इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह वास्तव में देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रति उनके जज्बे और सम्मान को दर्शाता है और उन्होंने इस भूमिका को बखूबी निभाया है।
https://www.instagram.com/reel/DBdO0t6P1uh/?igsh=dTA3empmc3Zkb2Fl
सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए सिंह ने लिखा, “ट्रेलर आउट नाउ! रिलीजिंग ऑन 15 नवंबर इन सिनेमाज नियर यू.” ट्रेलर आतंकी हमलों के पीछे की सच्ची कहानी का एक रोमांचक मिश्रण है, जो देश को हिला देने वाले एक चौंकाने वाली साजिश का पर्दाफाश करता है। ट्रेलर ने दर्शकों को इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार करवा दिया है। कंवर खटाना की किताब ‘द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर’ पर आधारित यह फ़िल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। विनीत, अनुजा साठे और मनोज जोशी के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन केदार गायकवाड़ ने किया है और पल्लवी गुर्जर ने इसे प्रड्यूस किया है। यह मनोरंजक कहानी एक बार फिर विनीत की अभिनय क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है, जो उनकी वर्सेटिलिटी और हुनर को उजागर करती है।
विनीत कुमार सिंह वर्तमान में अपनी फिल्म ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, वह मल्टीलिंगुअल पैन-इंडिया फिल्म ‘जाट’ में भी नजर आएंगे, जिसमें वह सनी देओल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। इसके अलावा, उनकी पाइपलाइन में फ़िल्म ‘रंगीन’ भी शामिल है।


