- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
कभी भी अमानत में ख्यानत न करे यह अजी़म गुनाह है।
सैफीनगर में मोहरर्म के अशारा मुबारका की छठी वआज में सैयदना साहेब ने फरमाया।
इंदौर। दाऊदी बोहरा समाज के ५३वे धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला ने मोहर्रम के अशरा मुबारका की छठी वआज सोमवार को सैफीनगर मस्जिद में फरमाई।
सैयदना साहेब ने फरमाया कि कभी भी अमानत में ख्यानत ना करें, यह अजी़म गुनाह हैं. हमेशा खुदा पर भरोसा रखे, दिल में खौफे खुदा रखने से कभी भी गुनाह नहीं होते एवं बुराईयो से दूरी होती है. नमाज़ पाबंदी से अदा करें. नमाज का जो निर्धारित वक्त है उस वक्त नमाज़ बराबर अदा करें. ईमान सलामत रखें. नेक व सुकुन की जिंदगी बसर करें. सदका करते रहे इससे मुसीबते दूर हो कर मुश्किलें आसान होती है.
वाआज में सैयदना साहेब ने सैयदना हातिम मौला (यमन) एवं सैयदना इस्माईल बदरुद्दीन मौला (जामनगर) की शानात की जिक्र फरमाई. सैयदना साहेब ने फरमाया की यज़ीदी फौज ने करबला में मोहर्रम की सात तारीख को इमाम हुसैन व आपके साथियों पर जुल्म सितम करते हुए पानी बंद कर दिया था.
समाज की जनसंपर्क समिति मीडिया विभाग के प्रभारी मजहर हुसैन सेठजी वाला व बुरहानुददीन शकरुवाला ने बताया कि वाआज में सैयदना साहेब ने इमाम हसन व इमाम हुसैन की माँ साहेबा माँ फातिमा (अ.स) की शानात व शहादत के बयान फरमाए व इमाम हुसैन की शहादत पढ़ी. इस अवसर पर या फातेमा या हुसैन की सदा के साथ अश्ककबारआँखों से पूरजोश मातम हुआ.
पूर्व में फरमाई वाअज का आज वीडियो प्रसारण
मंगलवार १८ सितंबर को मोहर्रम की आठ तारीख अशरा मुबारका की सातवी वाआज ५१वे धर्मगुरु सैयदना ताहेर सैफुददीन मौला (रजि) एवं ५२ वे धर्मगुरु डॉ सैयदना मोहम्मद बुरहानुददीन मौला (रजि) की पूर्व में मोहरर्म के अशारा मुबारका की फरमाई गई वाअज का आडियो वीडियो प्रसारण सुबह दस बजे से इंदौर सहित देश-विदेश में जहां-जहां समाजवासी निवास करते हैं वहां होगा.
मंगलवार को ५३ वे धर्मगुरु सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला वाआज में सैफीनगर मस्जिद में जल्वा अफरोज रहेंगे. जनसंपर्क समिति के खुजेमा पेटीवाला ने बताया कि १८ सितंबर मंगलवार को नियाजे हुसैन का सामूहिक भोज सैयदना आली कदर मुफ्फद्दल सैफुददीन मौला की तरफ से रहेगा.


