- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नई थर्ड जेनरेशन होंडा अमेज़ का भारत में विश्व प्रीमियर
· नई होंडा अमेज़ हर तरह से एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट सेडान है जो स्टाइल, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, ड्राइविंग अनुभव और आराम के मामले में नई ऊंचाईयों पर है।
· यह भारत की सबसे सस्ती ADAS टेक्नोलॉजी वाली कार है।
· होंडा अमेज़ तीन ट्रिम लेवल्स—वी, वीएक्स और जेडएक्स—और छह खूबसूरत रंगों में उपलब्ध है।
5 दिसंबर, 2024: होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में बहुप्रतीक्षित नई थर्ड जनरेशन होंडा अमेज़ लॉन्च की। यह कार पहली बार दुनिया में कहीं भी लॉन्च होने से पहले भारत में पेश की गई है। कंपनी द्वारा भारत में वैश्विक प्रीमियर करने का निर्णय यह दिखाता है कि भारत होंडा के लिए कितना खास और महत्वपूर्ण मार्केट है।
नई होंडा अमेज़ को खासतौर से स्टाइलिश, प्रीमियम और आरामदायक कॉम्पेक्ट सेडान के रूप में डिजाइन किया गया है। यह कार खासकर उन युवाओं और परिवारों के लिए बनाई गई है, जो हर मोड़ पर आराम, सफलता और प्रगति की उम्मीद रखते हैं। नई होंडा अमेज़ को थाईलैंड स्थित होंडा आरएंडडी एशिया पैसिफिक टीम ने विकसित किया है और इसे “एलीट बूस्टर सेडान” की सोच के तहत तैयार किया गया है। यह कार न केवल बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव देती है बल्कि आपके व्यक्तित्व, सफलता और सामाजिक दर्जे को भी बखूबी दर्शाती है। यह कार उन लोगों के लिए है, जो आत्मविश्वास के साथ अपनी उपलब्धियों पर गर्व करते हुए एक प्रीमियम अनुभव चाहते हैं।
अमेज़ का सॉलिड 3- बॉक्स डिज़ाइन इसे एक असली सेडान का लुक देता है, जो इसके हाई-क्लास और आकर्षक स्टाइल को दर्शाता है। यह कार 4 मीटर से कम लंबाई में आती है, लेकिन इसका डिज़ाइन इसे एक शानदार और आधुनिक प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। इसके बाहरी हिस्से में स्पोर्टी और स्टाइलिश लुक है, जबकि अंदरूनी केबिन को बेहद सलीके और परिष्कृत तरीके से डिजाइन किया गया है। इसमें यात्रियों के लिए पर्याप्त जगह है, जिससे सफर आरामदायक और आनंददायक बनता है। यह कार आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस है, जो यात्रियों को मानसिक शांति और पूरी सुरक्षा का अहसास कराती है। इसकी आरामदायक और भरोसेमंद सवारी लंबी दूरी के सफर के लिए उपयुक्त है।
होंडा ने अपनी वैश्विक दृष्टि, जिसमें 2050 तक सड़क हादसों के कारण होने वाली मौतों को जीरो करने का लक्ष्य है, को ध्यान में रखते हुए अमेज़ को सेगमेंट में पहली बार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (एडीएएस) से लैस किया है। इस फीचर की वजह से अमेज़ भारत में सबसे किफायती एडीएएस से लैस कार बन गई है।
होंडा अमेज़ को भारत में एंट्री लेवल सेडान के रूप में 2013 में लॉन्च किया गया था। तब से, इस कार ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में होंडा की मजबूती को साबित किया है। अब तक, यह 5.8 लाख से अधिक ग्राहकों का भरोसा जीत चुकी है, जिससे यह भारतीय बाजार में होंडा के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल बन गई है।
होंडा कार इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री ताकुया त्सुमुरा ने नई अमेज़ के लॉन्च के मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम ऑल-न्यू अमेज़ को पेश करते हुए बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। यह कार अपने स्टाइल, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, ड्राइविंग अनुभव और आराम के मामले में शानदार साबित होगी। अमेज़ हमेशा से भारतीय उपभोक्ताओं के दिलों में एक खास जगह रखती आई है। यह नई पीढ़ी का मॉडल हमारे ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हमें पूरा भरोसा है कि यह नई अमेज़ इस सेगमेंट में नए मानक स्थापित करेगी और भारत में होंडा की विरासत को और मजबूत बनाएगी।” उन्होंने यह भी कहा, “इस बार हम अमेज़ में सेगमेंट की सबसे आधुनिक सुरक्षा और ड्राइवर सहायता तकनीक लेकर आए हैं। अब होंडा के सभी मॉडल्स में एडीएएस टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। खास बात यह है कि नई अमेज़ भारत की सबसे किफायती एडीएएस इनेबल्ड कार बन गई है। यह ग्राहकों के लिए होंडा की प्रतिबद्धता और उनकी सुरक्षा के प्रति हमारी प्राथमिकता का प्रमाण है।”
होंडा अमेज़ की प्रमुख विशेषताएं:
लंबाई – 3995 mm
चौड़ाई – 1733 mm
ऊंचाई – 1500 mm
व्हीलबेस – 2470 mm
ग्राउंड क्लियरेंस – 172 mm*
बूट स्पेस – 416 L
मिनिमम टर्निंग रेडियस – 4.7 m
- मिनिमम ग्राउंड क्लियरेंस खाली गाड़ी की स्थिति में है


