- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत का पहला ब्लूटूथ-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर ‘टीवीएस किंग ईवी मैक्स’ इंदौर में लॉन्च
यह ई-व्हीकल सम्पूर्ण मध्य भारत में इंदौर से लॉन्च किया जा रहा है
इंदौर, 26 मार्च, 2025: टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर व्हीकल सेगमेंट में ग्लोबल ऑटोमेकर, टीवीएस मोटर ने आज इंदौर में अपनी नई डीलरशिप ‘रॉयल टीवीएस’ का शुभारंभ किया। इस खास अवसर पर कंपनी ने अपने नए इलेक्ट्रिक पैसेंजर थ्री-व्हीलर ‘टीवीएस किंग ईवी मैक्स’ को भी लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास और कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी शिरकत की और टिकाऊ शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी के प्रयासों की सराहना की।
कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और टीवीएस कमर्शियल मोबिलिटी के सेल्स हेड पुष्पक बारीक के करकमलों द्वारा शोरूम का उद्घाटन और इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च किया गया। इस अवसर पर डीलरशिप मालिक राजू अग्रवाल और सजल अग्रवाल भी उपस्थित रहे। टीवीएस किंग ईवी मैक्स में टीवीएस स्मार्टकनेक्ट के माध्यम से ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सहित सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास फीचर्स हैं। टीवीएस किंग ईवी मैक्स बेहतरीन तकनीक और पर्यावरण के अनुकूल समाधान पेश करता है, जिससे शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक नई क्राँति आएगी।
इस अवसर माननीय कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “इंदौर हमेशा से इनोवेशन और स्मार्ट मोबिलिटी का केंद्र रहा है। यहाँ के लोग नई तकनीकों को अपनाने में हमेशा आगे रहते हैं, और यही कारण है कि यह शहर लगातार विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। टीवीएस किंग ईवी मैक्स की लंबी बैटरी रेंज, तेज़ चार्जिंग और आधुनिक सुविधाएँ इसे शहर के लिए एक स्मार्ट और टिकाऊ मोबिलिटी समाधान बनाएँगी। हमें पूरा विश्वास है कि इंदौर जैसे प्रगतिशील शहर में यह व्हीकल तेजी से लोकप्रिय होगा और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दिशा में नए अवसर प्रदान करेगा।”
टीवीएस कमर्शियल मोबिलिटी के सेल्स हेड पुष्पक बारीक ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता और विश्वसनीयता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में, भारत का पहला ब्लूटूथ-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर- टीवीएस किंग ईवी मैक्स अपनी लंबी रेंज, बेहतरीन पिकअप और तेज़ चार्जिंग के चलते शहर के ई-थ्री-व्हीलर सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगा। नया लॉन्च किया गया टीवीएस किंग ईवी मैक्स शानदार 6 साल की वारंटी के साथ आता है। यह पहली बार है जब टीवीएस ने अपने किसी थ्री-व्हीलर व्हीकल पर इतना आकर्षक ऑफर दिया है, जो ग्राहकों के लिए एक बड़ा फायदेमंद सौदा साबित होगा।”
डीलरशिप मालिक राजू अग्रवाल और सजल अग्रवाल ने कहा, “हमारे लिए यह सिर्फ एक शोरूम लॉन्च नहीं, बल्कि इंदौर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है। हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस हरित परिवहन का हिस्सा बनें। टीवीएस किंग ईवी मैक्स अपने बेहतरीन फीचर्स और किफायती संचालन लागत के कारण ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है। हमें खुशी है कि हम इसे इंदौर से सम्पूर्ण मध्य भारत में पेश कर रहे हैं। स्पेशल ऑफर के रूप में लॉन्चिंग वाले दिन टीवीएस किंग ईवी मैक्स की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 5100 रुपए की छूट दी गई।”
टीवीएस किंग ईवी मैक्स व्हीकल एक ही चार्ज में 179 किलोमीटर की रेंज देता है और फास्ट चार्जिंग की सुविधा से लैस है, जिससे इसे 2 घंटे 15 मिनट में 0 से 80% तक और 3.5 घंटे में 100% तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें टीवीएस स्मार्टकनेक्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिससे यूज़र अपने स्मार्टफोन के जरिए रियल-टाइम नेविगेशन, अलर्ट और व्हीकल डायग्नोस्टिक्स जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। यह बेहतरीन प्रदर्शन, आराम और कनेक्टिविटी का अद्भुत संयोजन है, जो इसे आधुनिक शहरी परिवहन के लिए एक शानदार विकल्प बनाता है।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स एक हाई-परफॉर्मेंस 51.2 वी लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी से संचालित होता है और 60 किमी/घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करता है, इसमें 40 किमी/घंटे का इको मोड, 50 किमी/घंटे का सिटी मोड और 60 किमी/घंटे का पॉवर मोड भी शामिल है। साथ ही, इसकी विशाल केबिन डिज़ाइन और एर्गोनॉमिक सीटिंग डिज़ाइन यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देती है।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स अब इंदौर में रॉयल वेंचर्स डीलरशिप पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 2,95,000 रुपए (एक्स-शोरूम) है और यह 6 साल या 1,50,000 किमी (जो पूर्व हो) की वॉरंटी के साथ आता है। इसके अलावा, पहले 3 साल तक इसमें 24/7 रोड-साइड असिस्टेंस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।


