- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
टीवीएस मोटर कंपनी ने इंदौर में किया अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार
नई डीलरशिप रॉयल वेंचर्स का उद्घाटन किया
भारत के पहले ब्लूटुथ-कनेक्टेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर टीवीएस किंग ईवी मैक्स को इंदौर में लॉन्च किया
इंदौर: जानी-मानी विश्वस्तरीय ऑटोनिर्माता टीवीएस मोटर कंपनी जो दोपहिया एवं तिपहिया सेगमेन्ट्स में संचालन करती है, ने इंदौर में नई डीलरशिप रॉयल वेंचर्स के उद्घाटन के साथ अपने फुटप्रिन्ट का विस्तार किया है। इस अवसर पर कंपनी ने डीलरशिप में अपने कनेक्टेड इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन टीवीएस किंग ईवी मैक्स का लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान श्री कैलाश विजयवर्गीय, केबिनेट मंत्री, शहरी विकास एवं आवास और संसदीय मामलों के मंत्री, मध्य प्रदेश भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्थायी शहरी परिवहन को बढ़ावा देने के टीवीएस मोटर कंपनी के प्रयासों की सराहना की।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है जिसमें TVS SmartXonnect™ माध्यम से ब्लूटुथ कनेक्टिविटी शामिल है। टीवीएस किंग ईवी मैक्स पर्यावरण के अनुकूल समाधानों और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ स्थायी शहरी परिवहन की बढ़ती मांग को पूरा करने में कारगर है।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स:
यह थ्री-व्हीलर सिंगल चार्ज में 179 किलोमीटर की रेंज देता है, अपने क्विक चार्जिंग फीचर के चलते यह 2 घण्टे 15 मिनट में 0-80 फीसदी तथा 3.5 घण्टे में 100 फीसदी चार्ज हो जाता है; इसके अलावा TVS SmartXonnect™ स्मार्ट फीचर्स के साथ टीवीएस किंग ईवी मैक्स यूज़र को स्मार्टफोन के ज़रिए रियल-टाईम नेविगेशन, एलर्ट और व्हीकल डायग्नॉस्टिक्स की सुविधा भी देता है। वाहन का शानदार परफोर्मेन्स, आराम और कनेक्टिविटी इसे आधुनिक शहरी परिवहन के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स हाई-परफोर्मेन्स 51.2 वोल्ट लिथियम-आयन एलएफपी बैटरी से पावर्ड है। 60 किलोमीटर प्रति घण्टा की टॉप स्पीड (इको मोडः 40 किलोमीटर प्रति घण्टा, सिटीः 50 किलोमीटर प्रति घण्टा, पावरः 60 किलोमीटर प्रति घण्टा), स्पेशियस केबिन और सीट के आकर्षक डिज़ाइन के साथ यह यात्री को अधिकतम आराम का अनुभव देता है।
टीवीएस किंग ईवी मैक्स अब रॉयल वेंचर्स, इंदौर में रु 2,95,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की कीमत पर उपलब्ध है। यह 6 साल/ 150,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की वारंटी तथा पहले 3 साल के लिए 24/7 रोड साईड असिस्टेन्स के साथ आता है।


