- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
दिग्गज फ़िल्ममेकर ओम राउत नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ के निर्माता बने: “मेरे पिता का सपना था इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर फ़िल्म बनाना”
मुंबई, अगस्त: 70 और 80 के दशक की मुंबई की संकरी गलियों में, जब कुख्यात ‘स्विमसूट किलर’ तिहाड़ जेल से फरार हो जाता है, तो एक जांबाज़ पुलिस अफसर उसे पकड़ने की ठान लेता है। सच्ची घटना से प्रेरित यह कहानी जज़्बे और हिम्मत की है, जो एक रोमांचक बिल्ली-चूहे के खेल में बदल जाती है। नेटफ्लिक्स की नई क्विर्की ड्रामा ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ 5 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।
इस फ़िल्म में बहुमुखी अभिनेता मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर मधुकर ज़ेंडे की भूमिका में हैं, वहीं जिम सारभ चालाक ठग और कुख्यात “स्विमसूट किलर” कार्ल भोजराज का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म का निर्देशन और लेखन चिन्मय डी. मांडलेकर ने किया है। इसके साथ भालचंद्र कदम, सचिन केदकर, गिरीजा ओक और हरीश दूधाडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’ अपराध, हास्य और पुरानी यादों को एक साथ जोड़ती है — एक ऐसा दौर जब पुलिस की सबसे बड़ी ताकत उनका ‘गट फीलिंग’ और जज़्बा हुआ करता था।
निर्माता ओम राउत कहते हैं, “इंस्पेक्टर ज़ेंडे की कहानी ऐसी है जिसे देखा जाना चाहिए, याद रखा जाना चाहिए और सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। यह एक बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक केस की कहानी है, और सबसे अहम बात — यह मेरे पिता का सपना था कि इंस्पेक्टर ज़ेंडे पर एक फ़िल्म बने। नेटफ्लिक्स के साथ इस कहानी को पर्दे पर लाना एक शानदार सफर रहा है।”
निर्माता जय शेवकरमणि कहते हैं, “नेटफ्लिक्स का जज़्बा है ऐसे अनोखे और सच्चे किरदारों की कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुँचाना। इंस्पेक्टर ज़ेंडे एक ऐसा ही हीरो है, जिसकी कहानी लोगों को ज़रूर देखनी चाहिए।”
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फ़िल्म्स डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख कहती हैं, “इंस्पेक्टर ज़ेंडे पारंपरिक पुलिस बनाम अपराधी की कहानी को नए ढंग से पेश करती है — इसमें अपराध और हास्य का बेहतरीन मेल है। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म चिन्मय डी. मांडलेकर की हिंदी में निर्देशन की पहली फिल्म है, जिसमें मुंबई की ज़मीन से जुड़ी नज़र और कहानियों की पकड़ साफ झलकती है। मनोज बाजपेयी और जिम सारभ के शानदार अभिनय के साथ, यह फिल्म अपने जीवंत किरदारों और कहानी से दर्शकों को बांधे रखेगी। नेटफ्लिक्स हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता है जो हमारे देश की संस्कृति और इतिहास में रची-बसी हों और लोकल हीरोज़ को सलाम करती हों।”
इंस्पेक्टर ज़ेंडे एक सलाम है उस पुराने दौर की पुलिसिंग को, जब ‘जुगाड़’ और ज़िद से केस सुलझाए जाते थे। यह एक आम आदमी की असाधारण कामयाबी की कहानी है।
देखिए ‘इंस्पेक्टर ज़ेंडे’, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!
क्रेडिट्स
निर्माता: Northern Lights Films
प्रोड्यूसर्स: जय शेवकरमणि और ओम राउत
निर्देशक: चिन्मय डी. मांडलेकर
मुख्य कलाकार: मनोज बाजपेयी, जिम सारभ, भालचंद्र कदम, सचिन केदकर, गिरीजा ओक और हरीश दूधाडे


