- Anu Malik joins Zee TV’s Sa Re Ga Ma Pa 2026 as a special judge
- Raghubir Yadav reveals he had a heart attack before shooting an intense scene for Hunkkaar!
- जब जिंदगी में आए सवाल, तो ‘शान्ति से पूछो’: निहार शान्ति आंवला ने इंदौर में पेश किया अपनी तरह का पहला एआई आधारित साथी
- केनस्टार ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ लॉन्च किया नया वॉटर हीटर कैंपेन
- नाबार्ड ने मध्य प्रदेश में ₹2,606 करोड़ से अधिक की दो प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी दी।
इस स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर, छावा की दहाड़ देखें। इस फ़िल्म का प्रीमियर 17 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा !
इस स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर, भारत की समृद्ध संस्कृति और अनसुनी बहादुरी का जश्न मनाने के लिए तैयार हो जाइए। छावा, जो 2025 की सबसे आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर है, अपने वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के साथ 17 अगस्त, रविवार को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर आ रही है। दुनिया भर में ₹800 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद, छावा अपनी पूरी भव्यता, भावनात्मक गहराई और गर्व के साथ इस स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर पूरे भारत के हर घर में पहुँचने के लिए तैयार है।
यह ऐतिहासिक फ़िल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के निडर बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज की असाधारण यात्रा को जीवंत करती है, जिनकी विरासत ने भारतीय इतिहास को एक नई दिशा दी। ज़बरदस्त कहानी, भावनात्मक गहराई और शानदार विज़ुअल्स से भरपूर, छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसमें विकी कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के रूप में अपने सबसे दमदार किरदारों में से एक किरदार को निभाया है। उनके साथ शानदार कलाकारों की एक टोली है, जिसमें रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई, अक्षय खन्ना ने औरंगज़ेब, दिव्या दत्ता ने महारानी सोयराबाई, विनीत कुमार सिंह ने कवि कलश और आशुतोष राणा ने हंबीरराव मोहिते का किरदार निभाया है। इन सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को गहराई और सच्चाई के साथ पेश किया है, जो इस महान गाथा के महत्व को दर्शाते हैं।
विकी कौशल ने कहा, “छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत को हर घर तक पहुँचाना मेरे लिए सम्मान की बात है। छावा हिम्मत और गर्व की एक यात्रा रही है, और मैंने हर पल इसमें अपना दिल लगा दिया। इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 17 अगस्त को सिर्फ़ स्टार गोल्ड पर देखें। और पहली बार, यह कुछ चुनिंदा ऑपरेटरों पर हिंदी और मराठी दोनों में उपलब्ध होगी, जो मराठी भाषी दर्शकों के लिए इसे और भी ख़ास बना देगी।”
रश्मिका मंदाना ने कहा, “छावा में महारानी येसुबाई का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह असीम शक्ति, गरिमा और सहनशीलता की प्रतीक थीं, छत्रपति संभाजी महाराज के साथ एक सच्ची शक्ति बनकर खड़ी थीं। उनकी कहानी को पर्दे पर लाना, ख़ासकर एक इतने बड़े ऐतिहासिक ड्रामा में, मेरे लिए सचमुच ख़ास रहा है। मैं छावा के वर्ल्ड टीवी प्रीमियर का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ, जो 17 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा. पहली बार कुछ चुनिंदा ऑपरेटरों पर हिंदी और मराठी दोनों में स्टार गोल्ड पर 17 अगस्त को रात 8 बजे उपलब्ध होगा।”
निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने टीवी प्रीमियर के लिए अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, “छावा मेरे लिए सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है – यह छत्रपति संभाजी महाराज की बहादुरी और जज़्बे को श्रद्धांजलि है, एक ऐसी कहानी जिसे पूरी भव्यता और सच्चाई के साथ बताना ज़रूरी था। मुझे गर्व है कि छावा का प्रीमियर 17 अगस्त को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा और पहली बार दर्शक इसे कुछ चुनिंदा ऑपरेटरों पर हिंदी और मराठी दोनों में देख पाएँगे। मुझे उम्मीद है कि यह ऐतिहासिक गाथा हर घर और हर दिल में अपनी जगह बनाएगी।”
स्टार गोल्ड के एक प्रवक्ता ने कहा, “स्टार गोल्ड हमेशा क्वालिटी मनोरंजन देने में सबसे आगे रहा है और छावा भारत के घरों में आने वाली अगली बड़ी फ़िल्म है। फ़िल्म की ज़बरदस्त कहानी और दमदार परफ़ॉर्मेंस इसे टीवी पर देखने का एक शानदार अनुभव बनाते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि छावा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी और पहली बार दर्शक छावा को कुछ चुनिंदा ऑपरेटरों पर हिंदी और मराठी दोनों में देख सकते हैं। 17 अगस्त, रविवार को रात 8 बजे का समय अपने कैलेंडर में नोट कर लें। यह एक ऐसा इवेंट है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!”
स्टार गोल्ड पर छावा की दहाड़ देखें, 17 अगस्त, रविवार रात 8 बजे — हिम्मत, बलिदान और छत्रपति संभाजी महाराज के अदम्य जज़्बे की एक महागाथा।


