- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने दर्ज की अब तक की सबसे अधिक होलसेल बिक्री
• जून 2026 में 30% साल-दर-साल वृद्धि के साथ दमदार प्रदर्शन
• कंपनी ने 7,568 होलसेल यूनिट्स बेचे
गुरुग्राम, 2 जुलाई 2026: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने जून 2026 में अब तक का बेहतरीन थोक बिक्री प्रदर्शन दर्ज किया है। जून 2025 की तुलना में जून 2026 में 30% साल-दर-साल वृद्धि के साथ, कार निर्माता ने इस महीने 7,568 यूनिट्स सेल किए हैं।
यह दमदार प्रदर्शन जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की शानदार स्वीकार्यता को दिखाता है, जिसमें इंटरनल कंबशन इंजन और न्यू एनर्जी व्हीकल दोनों मॉडल शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों ने जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया की वृद्धि को गति देना जारी रखा है और जून 2026 में कंपनी की कुल बिक्री में इनका योगदान 75% से अधिक रहा है। का यबढ़ती ईंधन कीमतों, ईवी की कम परिचालन लागत, और पश्चिम एशिया की भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए ग्राहकों की प्राथमिकता को और तेज कर दिया है।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा का कहना है, “हमारा जून का प्रदर्शन पूरे पोर्टफोलियो में स्थिर मांग को दर्शाता है और यह हमारी अब तक की सबसे अधिक थोक बिक्री है, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों का हमारी कुल बिक्री में महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है। साथ ही, हम अपने इंटरनल कंबशन इंजन ऑफरिंग्स के प्रति ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया भी देख रहे हैं। यह हमारे विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की मजबूती को और पुख्ता करती है। हम अपने ग्राहकों को हमारे ब्रांड पर निरंतर विश्वास के लिए हार्दिक धन्यवाद देते हैं। आगे बढ़ते हुए, हम भारतीय कार खरीदारों की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करने वाले नए युग के मोबिलिटी समाधानों को पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
कंपनी ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई फ्लैगशिप एसयूवी एमजी मैजिस्टर भारत की पहली डी+ सेगमेंट एसयूवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।


