- सूरज विज़न एंड डेंटल सेंटर ने पेश किया स्कैनओ
- Sun Neo’s Raajnanndini Actress Neha Solanki on Nag Panchami: It's not just a festival, but a beautiful tradition connected to our culture and faith
- ‘Alia Bhatt’s Re-Worn Wedding Sari Is the Kind of Celebrity Influence We Need’: Textile Commissioner Vrunda Desai
- Farhan Akhtar says acting was never part of the original plan
- Disha Patani, Khushi Kapoor to Alaya F: Bollywood Actresses & Their Love for Chic Bikinis
कीमती ने इंदौर में खोला दूसरा स्टोर, स्कीम नंबर 140 में नई शुरुआत
इंदौर, अगस्त, 2026: आधुनिक लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी ब्रँड कीमती ने इंदौर में स्कीम नंबर 140 में अपना दूसरा स्टोर शुरू किया है। अरमान कोठारी द्वारा स्थापित इस ब्रँड को कोठारी ग्रुप और उद्यमी निखिल कामथ का सहयोग प्राप्त है। एमजी रोड स्थित पहले स्टोर को ग्राहकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद कंपनी ने शहर में अपनी मौजूदगी का विस्तार करते हुए यह नया स्टोर शुरू किया है। इसके साथ ही इंदौर ब्रँड की विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार के रूप में और मजबूत हुआ है।
स्कीम नंबर 140 में नया स्टोर शुरू करने का फैसला इंदौर में बढ़ती उस माँग को देखते हुए लिया गया है, जहाँ ग्राहक आधुनिक डिज़ाइन, सर्टिफाइड लैब ग्रोन डायमंड, आकर्षक डिज़ाइन और पारदर्शी कीमतों वाली प्रीमियम ज्वेलरी को तेजी से अपना रहे हैं। अब शहर में दो स्टोर होने से कीमती अपने ग्राहकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगा और उन्हें बेहतर खरीदारी का अनुभव प्रदान करेगा।
इंदौर में तेजी से बढ़ता प्रीमियम बाजार, युवा प्रोफेशनल्स और उद्यमियों की बढ़ती संख्या, साथ ही नई तरह की ज्वेलरी को अपनाने की सोच, कीमती के लिए इस शहर को खास बनाती है। शहर में आने के बाद से ब्रँड को ऐसे ग्राहकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिला है, जो अपनी पसंद और लाइफस्टाइल के मुताबिक ज्वेलरी चाहते हैं, लेकिन साथ ही गुणवत्ता और भरोसे से भी कोई समझौता नहीं करना चाहते।
स्कीम नंबर 140 के नए स्टोर में 14 कैरेट गोल्ड और 925 स्टर्लिंग सिल्वर की ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है। इसमें डायमंड जड़ी और बिना डायमंड वाली दोनों तरह की ज्वेलरी शामिल है। हर दिन पहनने वाली ज्वेलरी, ऑफिस वियर, रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र और खास मौकों के लिए ज्वेलरी जैसे कई विकल्प यहाँ मिलेंगे। आधुनिक डिज़ाइन, बेहतरीन कारीगरी और सर्टिफाइड लैब ग्रोन डायमंड के साथ तैयार यह कलेक्शन कीमती की खास पहचान को दर्शाता है। ग्राहकों को चुनिंदा ज्वेलरी पर बायबैक और एक्सचेंज की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उन्हें लंबे समय तक बेहतर वैल्यू और भरोसे का अनुभव मिलेगा।
कीमती की सबसे बड़ी ताकत कोठारी ग्रुप की अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट तक फैली वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है। अपनी इन-हाउस मैन्युफैक्चरिंग और फैक्ट्री-टू-कंज्यूमर मॉडल के जरिए ब्रँड पारंपरिक सप्लाई चेन के कई मध्यवर्ती चरणों को कम करता है। इससे ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता की ज्वेलरी प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध हो पाती है। इस मॉडल की मदद से कीमती गुणवत्ता, कारीगरी और कीमत पर पूरा ध्यान रखता है, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन ज्वेलरी बिना डिज़ाइन या फिनिश से समझौता किए सही दाम में मिल सके।
ब्रँड के विस्तार पर बोलते हुए, कीमती के चेयरमैन सुनील कोठारी ने कहा, “कीमती के लिए इंदौर एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है। एमजी रोड स्टोर को ग्राहकों से मिली शानदार प्रतिक्रिया ने शहर के प्रति संभावनाओं पर हमारे भरोसे को और मजबूती दी है। स्कीम नंबर 140 में दूसरा स्टोर शुरू होने से अब हम इंदौर के ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुँच सकेंगे और शहर के साथ अपना रिश्ता और मजबूत करेंगे। हमारा लक्ष्य खूबसूरत डिज़ाइन, बेहतरीन कारीगरी और फैक्ट्री से सीधे मिलने वाली पारदर्शी मूल्य के साथ ग्राहकों को ऐसी खरीदारी का अनुभव देना है, जो गुणवत्ता, पारदर्शिता और भरोसे पर आधारित हो।”
कीमती के संस्थापक अरमान कोठारी ने कहा, ” कीमती की शुरुआत नई पीढ़ी के भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर की गई है, जो ज्वेलरी को सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि अपनी पहचान और खास पलों का हिस्सा मानते हैं। इंदौर के युवा और नई सोच वाले ग्राहक हमारी इस सोच से अच्छी तरह जुड़ते हैं। हमारे पहले स्टोर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ने इस बाजार की संभावनाओं पर हमारा भरोसा और मजबूत किया है। दूसरे स्टोर के साथ अब हम ज्यादा लोगों तक कीमती का अनुभव पहुँचा रहे हैं। साथ ही, उत्कृष्ट शिल्पकला, सर्टिफाइड लैब ग्रोन डायमंड और अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के दम पर ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन ज्वेलरी उपलब्ध कराते रहेंगे।”
इंदौर में यह नया स्टोर पूरे देश में कीमती के रिटेल और ऑनलाइन-ऑफलाइन नेटवर्क को मजबूत करने की बड़ी योजना का हिस्सा है। मुंबई के अंधेरी में फ्लैगशिप स्टोर, पुणे में बढ़ती मौजूदगी के साथ इंदौर और दिल्ली में भी ब्रँड अपने स्टोर चला रहा है। आने वाले समय में देश के प्रमुख शहरों में और नए स्टोर शुरू किए जाएँगे। अपने बढ़ते स्टोर नेटवर्क, ई-कॉमर्स और मार्केटप्लेस के जरिए कीमती का लक्ष्य लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना है और खूबसूरत डिज़ाइन, बेहतरीन कारीगरी और फैक्ट्री से सीधे मिलने वाली कीमत के साथ आधुनिक प्रीमियम ज्वेलरी की नई पहचान स्थापित करना है।


