- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नागरिको को दी सीपीर ट्रेनिंग
इंदौर. एरोबिक्स क्लब मेघदूत में जिसके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है, उसे कैसे बचाया जाय, इस विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई. यह कार्यशाला एमवाय हॉस्पिटल में एनेस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. के.के. अरोरा द्वारा आयोजित की गई. उनके साथ डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. सुबोध चतुर्वेदी, डर साधना समवत्सरकार और डॉ विपिन आर्य ने सीपीआर पद्धति से क्लब के सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई.
उन्होंने बताया कि अगर आपको या आपके परिवार में किसी को सीने में दर्द हो रहा हो तो सबसे पहले आपको आराम कराना है. मरीज़ ज्यादा परेशान है तो उसको सीधा लेटा दे और उसका सर और पीठ के नीचे दो तकिए लगा दे ताकि मरीज़ सेमी सिटिंग की स्थिति में आ जाए. मरीज़ को एक से 6 घंटे के भीतर किसी योग्य अस्पताल में ले जाया जाएगा तो निश्चित रूप से मरीज़ के बचने के अवसर रहेंगे.
मरीज की छाती के केंद्र पर अपनी एक हथेली को रखे और दूसरी हथेली को उस पर रखकर 120 की गति से ऊपर नीचे दबाए. 1 से 30 तक गिनती 5 बार 120 की गति से करे. अगर मरीज़ को होश आया जाता है तो उसको किसी एक करवट पर सुलाएं. इस तरह की ट्रेनिंग से हम अपने परिवार, अपने परिचित या अपने मित्रों की हार्ट अटैक के केस में मदद कर सकते है.
राह चलते किसी अनजान व्यक्ति की मदद भी हम कर सकते है. डॉ अरोरा ने डमी की सहायता से सभी सदस्यों को प्रशिक्षित किया और समझाइश दी. कार्यशाला के आरम्भ में क्लब के कोच जितेंन्द्र मेश्राम और जगमोहन यादव ने डॉ. अरोरा और उनकी टीम का स्वागत किया. कोऑर्डिनेटर महेश रसाल ने डॉ अरोरा और उनकी पूरी टीम का आभार माना.


