इंदौर के पैट पैरेंट्स आसान और एक ही जगह पर मिलने वाली पैट केयर सर्विसेज़ में ज़्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं

• ज़िगली पैट केयर ने इंदौर में लॉन्च किए सालाना हेल्थ पैकेज, अब एक ही सालाना प्लान में मिलेंगे हेल्थकेयर, ग्रूमिंग और वैटेरीनेरी सपोर्ट के फायदे

इंदौर, 25 सितंबर, 2026: आज पैट्स की देखभाल रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा बनती जा रही है, इस बीच पैट पैरेंट्स अपने पैट की सेहत और भलाई से जुड़ी अलग-अलग ज़रूरतों को संभालने के लिए आसान तरीके ढूंढ रहे हैं। ज़िगली पैट केयर के लिए उनोमर द्वारा की गई रिसर्च से पता चलता है कि पैट पैरेंट्स आसानी से एक ही जगह पर मिलने वाली सुविधाजनक पैट केयर सर्विसेज़ को पसंद करते हैं। इस रिसर्च में इंदौर समेत 17 मार्केट्स के पैट पैरेंट्स को शामिल किया गया था।

अध्ययन में यह भी पाया गया कि पैट पैरेंट्स इंटीग्रेटेड पैटट-केयर सर्विसेज़ को बहुत पसंद कर रहे हैं; सर्वे में शामिल लगभग दस में से नौ पैट पैरेंट्स एक ही प्लेटफ़ॉर्म से पैट केयर की विभिन्न ज़रूरतों को पूरा करने में दिलचस्पी दिखाई। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ज़िग्ली पैट केयर इंदौर में लेकर आया है अपने एन्युअल हेल्थ पैकेज; जिसमें ज़रूरी वैटेरीनेरी सेवाओं, हेल्थकेयर एवं ग्रूमिंग सर्विसेज़ को एक ही सालाना प्लान में शामिल किया गया है। ये पैकेज डॉग के जीवन के तीन चरणों- पप्पी, एडल्ट और सीनियर- को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं। इन तीनो पैकेजेज़ की खासियत है अनलिमिटेड वैट कन्सलटेशन।

रु 19, 679 कीमत पर उपलब्ध पप्पी केयर पैकेज रु 26,895 के फायदे देता है; इसमें वैक्सीनेशन, डीवर्मिंग, शुरुआती ब्लड टेस्ट, डाइट और न्यूट्रिशन पर सलाह, ग्रूमिंग और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन शामिल हैं। वहीं, एडल्ट केयर पैकेज की कीमत रु 23,232 है, इसमें रु 43,387 के फायदे मिलते हैं। जिसमें सालाना वैक्सीनेशन और डीवर्मिंग, ब्लड और यूरिन टेस्ट, चेस्ट एक्स-रे, डेंटल चेक-अप, ग्रूमिंग, पाँच रात की बोर्डिंग/आईपीडी और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन शामिल हैं। इसी तरह रु34,764 की कीमत पर उपलब्ध सीनियर केयर पैकेज रु 54,083 के फायदे देता है, जिसमें साल में दो बार ब्लड और यूरिन टेस्ट, ईसीजी और ब्लड प्रेशर की जाँच, जोड़ों और हड्डियों की जाँच, सात रात की बोर्डिंग/आईपीडी, घर से सैंपल कलेक्शन और अनलिमिटेड वैट कंसल्टेशन की सुविधा मिलती है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, ज़िगली पैट केयर के सीईओ श्री सौरभ जैन ने कहा, “हमारी रिसर्च से पता चला है कि भले ही पैट पैरेंट्स समय रहते देखभाल के बारे में जागरूक हो रहे हैं, लेकिन साल भर वैक्सीनेशन, हेल्थ चेक-अप, डीवर्मिंग और दूसरी ज़रूरी चीज़ों का ध्यान रखना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। इसी लिए हम पैट की देखभाल से जुड़ी सभी ज़रूरी चीज़ों को एक ही सालाना हेल्थ पैकेज में लेकर आए हैं। ताकि पैट की देखभाल की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाए, साथ ही पैट पैरेंट्स को ज़रूरत पड़ने पर वैटेरीनेरी सलाह भी मिल सके।”

हेल्थ पैकेज मकसद साल भर पैट्स के इलाज से जुड़ी सलाह आसानी से उपलब्ध कराना है, खासकर तब जब उनके व्यवहार, खाने-पीने की आदत, एक्टिविटी या सेहत में कोई बदलाव दिखाई दे, लेकिन पैट पैरेंट्स यह न समझ पाएं कि उन्हें डॉक्टर के पास जाना चाहिए या नहीं। हेल्थ पैकेज में कई तरह की सेवाएँ एक ही सालाना प्लान में शामिल होती हैं, जिससे पैट पैरेंट्स के लिए रोज़ाना की देखभाल से जुड़े फैसले लेना आसान हो जाता है। सालाना हेल्थ पैकेज के साथ 1,640 रुपये प्रति माहे से शुरू होने वाला 12 महीने की ईएमआई का विकल्प मिलता है। साथ ही, 3 और 6 महीने के लिए बिना ब्याज के पेमेंट के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इस तरह पैट पैरेंट्स के लिए साल भर अपने पैट की देखभाल बेहद आसान हो जाती है।

Leave a Comment